आज एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत। जी हां पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम आदमी को लगातार झटके मिल रहे हैं।
नई दिल्ली: आज एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत। जी हां पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम आदमी को लगातार झटके मिल रहे हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल लगातार पांचवे दिन महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 5 दिन में पेट्रोल 1.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
आज शनिवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल में 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 28 पैसे प्रति लीटर और 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और कोलकाता में डीजल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा बिक रहा है, जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 25 पैसे प्रति लीटर और 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।
जानें आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.35 रुपये, 79.02 रुपये, 76.05 रुपये और 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.53 रुपये, 69.79 रुपये, 68.94 रुपये और 70.33 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी
बता दें कि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल अक्टूबर वायदा 4 रुपये की नरमी के साथ 4,154 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में लाल निशान के साथ कारोबार होते हुए देखा गया। ब्रेंट क्रूड में 64.28 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई क्रूड में करीब 58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार दर्ज किया गया।
रोजाना बदल जाती हैं कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भाव की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications