गूगल पे से बिजली का बिल भरने के दौरान 96000 कैसे गायब हो गए यहां पर आपको बताएंगे।
जितना ही डिजिटल पेमेंट की ओर लोग बढ़ रहे हैं उतना ही ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहा है। ऐसा ही वाक्या अभी हाल ही में हुआ है जिसके बारे में जानकर ऑनलाइन पेमेंट से लोगों का जैसे भरोसा ही उठ गया है। मुंबई के रहने वाले एक व्यक्ति को Google पे के जरिए बिजली का बिल भरना महंगा पड़ गया है और इसके उपयोगकर्ता को 96 हजार रुपए की चपत लग गई है।
ये था मामला
पत्रिका न्यूज वेब पोर्टल के अनुसार ऑफलाइन न्यूज वैबसाइट्स ट्रैक.इन की रिपोर्ट के अनुसार बिजली का बिल भरने के लिए यूजर ने Google पे एप का उपयोग किया था लेकिन उसे ट्रांजेक्शन फेल होने का मेसेज मिला।
इसके बाद उपयोगकर्ता ने गूगल डॉट कॉम पर Google पे कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और काल किया और बाद में पता चला कि यह नम्बर फर्जी है। जालसाजों ने उससे कहा कि ट्रांजेक्शन फेल होना एक आम बात है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। फर्जी एग्जिक्युटिव ने यूजर को अपने झांसे में लेते हुए एक टेक्स्ट मेसेज लिंक पर क्लिक करने को कहा और ऐसा करते ही यूजर के खाते से 96,000 रुपए किसी अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए।
ऑनलाइन फ्रॉड के कई बड़े मामले आ चुके हैं सामने
पिछले कुछ महीनों से इसी तरह से ऑफ़लाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं जिनमें फर्जी कस्टमर केयर नंबर को डायल करने के बाद यूजर को भुगतना पड़ा है। कुछ सप्ताह पहले बेंगलुरू की एक महिला के खाते से 95,000 रुपए चोरी हो गए थे जब महिला ने स्विगी से खाना मंगाया था। ट्रांजेक्शन में हुई कुछ गड़बड़ी की जानकारी पाने के लिए महिला ने इसी तरह फर्जी कस्टमर केयर नंबर डायल कर दिया था। इस दौरान ठगों ने महीला को झांसे में लेकर बैंक खाते की सारी जानकारी निकलवा ली और पैसों को अपने खाते में ट्रांसफर लिया।
2.2 लाख रुपए की हो चुकी है ऑनलाइन ठगी
तो वहीं जुलाई 2018 में एक यूजर को उस वक्त 2.2 लाख रुपए की चपत लग गई जब वह एक नामी फूड एप से खाना ऑर्डर कर रहा था। इस मामले में फेक कस्टमर केयर नंबर पर मिले फर्जी एग्जिक्युटिव ने बड़ी चालकी से यूजर का ओटीपी मांग लिया। ओटीपी बताने के कुछ ही देर बाद जब यूजर ने फोन चेक किया तो उसके खाते से 2.2 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मेसेज मिला।
ऐसे बचें ऑनलाइन फ्रॉड से
आमतौर पर ठग ग्राहकों को फर्जी बैंक एग्जिक्यूटिव बनकर कॉल करते हैं। वहीं उनकी बात करने का तरीका भी बिल्कुल प्रोफेशनल बैंक एम्प्लॉई की तरह ही होता है। ऐसे में आप बैंकिंग से जुड़े कई सवाल करें। ऐसा करने पर वह खुद ही फोन काट देंगे। अगर फर्जी एग्जिक्यूटिव आपसे वेरिफिकेशन के तौर पर सवाल करे जैसे कि आपकी जन्मतिथि, नाम या फिर मोबाइल नंबर आदि मागें तो किसी भी तरह की डिटेल ना दें, क्योंकि आपके बैंक के पास पहले से ही आपकी डिटेल मौजूद रहती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications