यहां पर आपको आयुष्मान भारत के 500 हेल्थ पैकेज के बाहर होने का कारण बताएंगे।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को लेकर एक दिन पहले ही खबर आयी थी कि सैकड़ों अस्पतालों ने योजना को लेकर कई घोटाले किए हैं। अब खबर आ रही है कि कि इस स्कीम से 500 हेल्थ पैकेज को बाहर कर दिया जाएगा और 250 नए जोड़े जाएंगे। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार इस स्वास्थ्य योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए दरों को भी बदला जाएगा।

जिन पैकेज को आउट किया जाएगा उनमें सिंगल स्टेंट (मेडिकेटेड) के साथ रीनल एंजियोप्लास्टी और हाइड्रोसील सैक का ऑपरेशन शामिल है। तो वहीं, राइट/लेफ्ट हार्ट कैथेटेराइजेशन और डीजे स्टेंट को हटाने जैसी चिकित्सा प्रक्रियाओं को जोड़ा जाएगा।
आपको बता दें कि कई पैकेजों की कीमतों में वृद्धि हुई है, जबकि कुछ की घटाई गई है। कोरोनरी आर्टरी बाइपास ग्राफ्टिंग और थिम्पैनोप्लास्टी के लिए पैकेज रेट बढ़ाए गए हैं। इसका मतलब है कि स्कीम के तहत अस्पताल इन प्रक्रियाओं के लिए बेहतर कीमत पा सकते हैं। दूसरी ओर कुछ पैकेज के मूल्य घटाए भी गए हैं। कुछ मामलों में कीमतों में 250 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस स्कीम के तहत कुछ प्रक्रियाओं को रोकने का फैसला किया गया है। अन्य राष्ट्रीय स्कीमों में इन पैकेज के दोहराव से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। फिलहाल, चाइल्ड नोट, कैटेरेक्ट और डायलिसिस स्कीम का हिस्सा बने रहेंगे। इनके चलते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं।
बता दें कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में हाल में ये निर्णय लिए गए। इस फ्लैगशिप प्रोग्राम को लागू करने का जिम्मा सरकार ने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को ही दिया है। नोडल एजेंसी के गवर्निंग बोर्ड ने आयुष्मान 2.0 को मंजूरी दे दी है। जिसके अंतर्गत आयुष्मान 2.0 की शुरुआत 1 अक्टूबर से है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
