चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से 17 सितंबर की अवधि में सरकार का प्रत्यक्ष कर कलेक्शन 4.7 प्रतिशत बढ़कर 5.50 लाख करोड़ रुपये रहा है।
पहले जीएसटी कलेक्शन और अब टैक्स कलेक्शन दोनों में सरकार को उम्मीद के अनुसार कलेक्शन नहीं मिल रहा है।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से 17 सितंबर की अवधि में सरकार का प्रत्यक्ष कर कलेक्शन 4.7 प्रतिशत बढ़कर 5.50 लाख करोड़ रुपये रहा है। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5.25 लाख करोड़ रुपये रहा था। फिलहाल, पूरे वित्त वर्ष के लिए सरकार ने कर संग्रह में 17.5 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

टैक्स कलेक्शन की उम्मीद से कम रहने की वजह मांग में गिरावट और कुल वृद्धि में कमी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है, जो इसका छह साल का निचला स्तर है।
आफिशियल रिर्पोट के अनुसार 5.50 लाख करोड़ रुपये के टैक्स कलेक्शन में से एडवांस टैक्स कलेक्शन 7.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 2.20 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.05 लाख करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि बजट में पूरे वित्त वर्ष के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 17.5 फीसदी और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए 15 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही रिर्पोट में बताया गया है कि आज की तारीख तक कुल टैक्स कलेक्शन 5.5 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5.25 लाख करोड़ रुपये था। शुद्ध कलेक्शन 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.25 लाख करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान सरकार का राजकोषीय घाटा उसके पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 77 प्रतिशत से आगे निकल गया है। जुलाई में यह 5,47,605 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पूरे वर्ष के लिए बजट में 7,03,760 करोड़ रुपये रखा गया है।
अधिकारियों की जानकारी के अनुसार अप्रैल-सितंबर में एडवांस टैक्स कलेक्शन 2.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये हो गया, अधिकारी ने कहा कि इस एडवांस टैक्स में केवल 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि एडवांस में भुगतान किया गया व्यक्तिगत आयकर 7.5 प्रतिशत बढ़ा है।
More From GoodReturns

ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications