आज फिर सोना और चांदी सस्ता हुआ। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ा और गुरुवार को 25 रुपए टूटकर 38,545 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ
नई दिल्ली: आज फिर सोना और चांदी सस्ता हुआ। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ा और गुरुवार को 25 रुपए टूटकर 38,545 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 725 रुपए लुढ़ककर 46,775 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। जबकि कल बुधवार को सोने में 215 रुपये की गिरावट आई है, 10 ग्राम सोने की कीमत अब 38,676 रुपये हो गई है। वहीं चांदी में 770 रुपये की गिरावट आई है।

विदेश में आज पीली धातु में तेजी देखी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद विदेश में आज पीली धातु में तेजी देखी गई। हालांकि फेड ने भविष्य के रुख के बारे में मिश्रित संकेत दिए हैं। इस बार की कटौती का फैसला भी सर्वसम्मति से नहीं हुआ। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.55 डॉलर चढ़कर 1,497.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,505 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे दिन नरमी रही सोने में
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन नरमी का रुख रहा। पितृपक्ष चलने के कारण इस समय ग्राहकी कमजोर है। सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए फिसलकर 38,545 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 38,375 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
चांदी में भी आई बड़ी गिरावट
आठ ग्राम वाली गिन्नी 30 हजार रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से उसमें बड़ी गिरावट देखी गयी। चांदी हाजिर 725 रुपए लुढ़ककर 46,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 622 रुपए की गिरावट में 46,235 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपए टूटकर क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई के भाव बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,545 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,375 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 46,775 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,235 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 940 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 950 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications