भारत में मंदी का दौर चल रहा है,अर्थव्यवस्था सुस्त हो रही है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं, लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ रही है।
नई दिल्ली: भारत में मंदी का दौर चल रहा है, अर्थव्यवस्था सुस्त हो रही है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं, लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ रही है। तो वहीं दूसरी ओर कोल इंडिया इस ट्रेंड से बिल्कुल उलट चल पड़ी है। जी हां कोल इंडिया कुल 9,000 हजार लोगों की भर्ती की योजना बना रही है। उन 9,000 में से 4,000 लोग एग्जिक्यूटिव काडर में होंगे। एक दशक में कोल इंडिया की यह सबसे बड़ी भर्ती मुहिम होगी। बता दें कि कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कोल इंडिया के 400 एग्जिक्यूटिव में से 900 की नियुक्ति जूनियर कैटेगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के जरिए होगी। वहीं बाकी के 400 लोगों की नियुक्ति कैंपस सलेक्शन के जरिए होगी। वहीं 100 एग्जिक्यूटिव की नियुक्ति मेडिकल स्टाफ के तौर पर होगी।

नॉन टेक्निकल पोस्ट्स के लिए 400 हायरिंग
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले ही 400 एग्जिक्यूटिव की हायरिंग कर ली है जिनमें ज्यादातर डॉक्टर हैं। बाकी के 75 की नियुक्ति भी हो गई है और जल्दी ही वे ज्वाइन करेंगे। बाकी के 2200 लोगों की नियुक्ति कंपनी परीक्षा के जरिए करेगी। कंपनी की सब्सिडियरी कंपनियां 5000 वर्कर्स और टेक्निकल कामगारों की नियुक्ति करेगी। 2300 नौकरियां उन लोगों को दी जाएंगी जिनकी जमीन का अधिग्रहण कंपनी ने अपनी परियोजनाओं के लिए किया था। वहीं 2350 नौकरियां उन परिवार के सदस्यों को दी जाएगी जिनकी मौत ड्यूटी पर हो गई थी। इसके साथ ही 400 नॉन टेक्निकल पोस्ट्स पर भी हायरिंग होगी।
पिछले एक दशक की सबसे बड़ी हायरिंग
बता दें कि सरकारी कंपनी की तरफ से की जाने वाली पिछले एक दशक की यह सबसे बड़ी हायरिंग है। एग्जिक्यूटिव लेवल की हायरिंग कोल इंडिया करेगी जबकि वर्कर्स और टेक्निकल एंप्लॉयीज की हायरिंग कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियां करेंगी। इन सब के बीच कोल इंडिया के एक एग्जिक्यूटिव का कहना है कि कोल इंडिया अपनी सभी खाली पदों को भरने के लिए हायरिंग कर रही है। यह पिछले एक दशक की सबसे बड़ी हायरिंग है। पिछले साल कंपनी ने 1200 लोगों की नियुक्ति की थी। कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। इंडियन रेलवे के बाद सबसे ज्यादा एम्पलॉयी कोल इंडिया के साथ काम कर रहे हैं। कोल इंडिया के पास करीब 2,80,000 कर्मचारी हैं। इनमें से 18,000 एग्जिक्यूटिव लेवल पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications