यहां पर आपको बजाज पल्सर रेंज की बाइक के बढ़े हुए दाम बताएंगे।
एक ओर जहां ज्यादातर ऑटो कंपनियां वाहनों में भारी डिस्काउंट दे रही हैं वहीं बजाज ऑटो ने अपनी सबसे मशहूर बाइक पल्सर के सभी रेंज की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी पल्सर 150 क्लासिक और 150 नियॉन में की है। इसकी कीमत में 4 हज़ार रुपये की वृद्धि की गई है। अब इसकी कीमत 75,200 रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 71,200 रुपये थी।

तो वहीं बात करें पल्सर के सिंगल और डबल डिस्क वैरिएंट के बारे में तो कंपनी ने क्रमशः 998 और 999 रुपये की वृद्धि की है। कीमत बढ़ने के बाद अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 84,960 और 88,838 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा पल्सर NS 160 और 180F में कंपनी ने 1100 रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसके बाद इसकी कीमत 94,195 रुपये और 96,390 रुपये होगी। वहीं पल्सर 220F और NS200 की कीमत क्रमशः 1,08,355 और 1,14,355 हो गई है। कंपनी ने 1299 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब पल्सर ने अपने बाइक्स की कीमत बढ़ाई है, बल्कि इससे पहले भी जून में भी कंपनी ने अपनी प्लैटिना, पल्सर सहित अपने कई बाइकों के दाम बढ़ा दिए थे। कंपनी ने बाइकों के मूल्य में 400 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक की वृद्धि की थी।
बजाज पल्सर 150 नियॉन में पावर के लिए 149 सीसी का एयर कूलड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 15 हॉर्सपावर की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 12 एनएम का पीक टार्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
मंदी के इस दौर क्या बजाज पल्सर के बढ़े हुए दाम डिमांड को बढ़ाएंगे या घटाएंगे यह तो कंपनी की रिर्पोट से ही पता चलेगा।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications