प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट ने 16 सितंबर तक तीसरे किस्त के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त का वितरण 1 अगस्त से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट ने 16 सितंबर तक तीसरे किस्त के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, 46 दिन बीतने के बाद भी 13 राज्यों के 2,53,80,857 किसानों में से एक भी किसान को तीसरी किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले हैं।
किसान सम्मान निधि
फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऐलान किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में तीन समान किस्तों में 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। योजना को 1 दिसंबर 2018 से लागू किया गया था। दिसंबर से मार्च के बीच पहला किस्त, अप्रैल से जुलाई के बीच दूसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। जबकि अगस्त से नवंबर के बीच तीसरी किस्त का भुगतान किया जाना है। सरकार ने 1 अगस्त से लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं।
वेबसाइट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक देश के सभी 36 राज्यों से 7,10,22,419 किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। तीसरी किस्त वितरण के 46 दिन बीतने के बाद भी केवल 94,88,363 किसानों के खाते में ही ट्रांसफर हो पायी है। यह राशि 23 राज्यों के किसानों के खाते में ही ट्रांसफर हुई है।
13 राज्यों में नहीं मिली है कोई किस्त
आपको बता दें जिन 13 राज्यों के एक भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त नहीं मिली है उसमें चार राज्य ऐसे हैं जहां पर भाजपा या उसके समर्थन की सरकार है। इनमें राजनीतिक लिहाज से देश का सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में भाजपा के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं और यहां से पंजीकृत 1.70 करोड़ किसानों में से किसी को भी किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त नहीं मिली है।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अरुणाचल प्रदेश और गोवा के किसान भी अभी तक तीसरे किस्त से वंचित हैं। जबकि बीजेपी ने मेघालय में भी एक किसान को तीसरी किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले हैं। जिन राज्यों के एक भी किसान को तीसरे किस्त नहीं मिली है उसमें पांच केंद्र शासित, 2 कांग्रेस शासित और 2 में अन्य दलों की सरकार है।
लक्ष्यदीप और पश्चिम बंगाल में एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं
वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दो राज्यों लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल इस योजना में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। इन दोनों राज्यों ने अभी तक अपने पात्र किसानों की सूची नहीं भेजी है। यही कारण है कि इन दोनों राज्यों से एक भी किसान का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है। वहीं दिल्ली और सिक्किम राज्यों के किसानों को अभी तक एक भी किस्त का रुपया नहीं मिला है। दिल्ली से 10,633 और सिक्किम से 3063 किसानों का पंजीकरण हुआ है।
दूसरी किस्त
तो वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक सात करोड़ से ज्यादा किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से लगभग 3 करोड़ 83 लाख किसानों के खाते में ही दूसरी किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 8 लाख, महाराष्ट्र के 20 लाख, राजस्थान के 22 लाख, गुजरात के 38 लाख और आंध्र प्रदेश के 33 लाख किसानों को दूसरी किस्त ट्रांसफर हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications