सरकार ने खरीफ फसल कटाई के मौसम से पहले कृषि क्षेत्र में तरलता को बढ़ावा दिया।
सरकार ने सोमवार को खरीफ फसल कटाई के मौसम से पहले कृषि क्षेत्र में तरलता को बढ़ावा दिया। इसने कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) के माध्यम से किए गए एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद भुगतान पर स्रोत (टीडीएस) पर काटे गए 2 प्रतिशत कर का भुगतान नहीं करने का निर्णय लिया है।

दरअसल सरकार ने बजट में नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने और नकदीरहित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद निकासी पर दो प्रतिशत टीडीएस काटने का प्रावधान किया था। यह प्रावधान 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
यह जानकारी वित्तमंत्री के ट्वीट से मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, 'APMCs की चिंता को दूर करते हुए उसके जरिये किए गए 1 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान पर 2 प्रतिशत का टीडीएस नहीं लगेगा। इससे किसानों को उनकी उपज का भुगतान तत्काल करने में मदद मिलेगी।'
साथ ही इस बीच, मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 23 अगस्त, 2019 से 31 मार्च, 2020 के दौरान खरीदे गए वाहनों पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्यह्रास की अनुमति होगी। सीतारमण ने कहा कि इस कदम से वाहन क्षेत्र की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
तो वहीं बसों, लॉरियों और टैक्सियों के मामले में मूल्यह्रास की दर को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत किया गया है। मूल्यह्रास से कंपनियों को अपनी कर देनदारी कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ विजय सरदाना का मानना है कि एपीएमसी को दी गई छूट से किसानों को नहीं, व्यापारियों को फायदा होगा।
इस बारे में अधिकारियों ने कहा है कि महाराष्ट्र की कई मंडियों में, 1 सितंबर, 2019 से लागू होने वाली अधिसूचना के कारण नकदी में कमी आयी है। व्यापारी 1 करोड़ रुपये से अधिक के नकद भुगतान करने से सावधान थे। तो वहीं सौराष्ट्र में व्यापारियों ने हाल ही में टीडीएस कदम का विरोध किया और एपीएमसी लेनदेन को निलंबित कर दिया। बता दें कि खरीफ की कटाई का मौसम अक्टूबर के आसपास शुरू होता है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications