कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपया में गिरावट देखने को मिली। जी हां भारतीय मुद्रा में एक बार फिर गिरावट आई है।
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपया में गिरावट देखने को मिली। जी हां भारतीय मुद्रा में एक बार फिर गिरावट आई है। इस बार गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है। विदेशों में अन्य मुद्राओं के अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 71.88 के स्तर पर आ गया।

दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनियों में शामिल सऊदी अरामको पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके कारण कच्चे तेल के सप्लाई में बाधा उतपन्न हो गई है। इसका सीधा असर भारतीय मुद्रा पर भी पड़ा है। तेल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी से वहीं सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 68 पैसे टूटकर 71.60 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
इसके साथ ही पहले से आर्थिक सुस्ती से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था पर ऑयल इंपोर्ट बिल का बोझ और बढ़ जाने की उम्मीद है। जानकारी दें कि अरामको के दो फैसिलिटी सेंटरों में शनिवार की सुबह आग लग गई। सऊदी अरब के गृह मंत्री ने ड्रोन हमले के कारण अरामको के फैसिलिटी सेंटर्स पर आग लगने की पुष्टि की थी। इस हमले की जिम्मेदारी हूती विद्रोही संगठन ने ली है। इस हमले के बाद अरामको ने अपने उत्पादन में कमी की है। इस ड्रोन हमले के बाद वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
बता दें कि इस हमले के बाद तेल की वैश्विक आपूर्ति में प्रतिदिन 57 लाख बैरल की कमी आई है। यह मात्रा वैश्विक आपूर्ति की करीब छह फीसद है। अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिर नसीर ने वैश्विक बाजार को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे जल्द ही आपूर्ति को पुराने स्तर पर ले आएंगे। अरामको ने बताया है कि वह अगले करीब दो दिन और अपने उत्पादन को कम रखेगी। कंपनी ने कहा कि ऐसा वह ड्रोन हमले में नुकसान पहुंचे तेल कुओं की रिपेयरिंग के लिये कर रही है। इस बात से भी अवगत करा दें कि भारत विश्व में कच्चे तेल के बड़े आयतकों में शामिल है। इसके कारण यहां पर इस घटना का प्रभाव पड़ना तय है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
