टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सन देश की सबसे सुरक्षित गाड़ी मानी जाती है। यही वजह है कि लॉन्च से लेकर अब तक लाखों ग्राहकों ने इसकी खरीददारी की है।
टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सन देश की सबसे सुरक्षित गाड़ी मानी जाती है। यही वजह है कि लॉन्च से लेकर अब तक लाखों ग्राहकों ने इसकी खरीददारी की है। इसी के चलते टाटा मोटर्स ने Nexon पर काफी अच्छे ऑफर दे रही है। इस गाड़ी पर 85,000 रुपये तक की महाबचत करने का मौका मिल रहा है। इनमें कंज्यूमर ऑफर, मेट्रो बोनस और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।
टाटा नेक्सॉन इसलिए सबसे सुरक्षित एसयूवी मानी जाती है, क्योंकि इस एसयूवी को ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। जो कि अब तक किसी भारतीय कार को नहीं दिया गया है।
टाटा नेक्शन के फीचर
आपको बता दें कि Tata Nexon की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये से लेकर 10.40 रुपये तक जाती है। इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज रेवोट्रोंक डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ हैं।
नेक्सॉन ने संभावित 17 पॉइंट्स से 16.06 पॉइंट्स स्कोर किया है, इसके अलावा किसी दूसरे भारतीय कार ने यह स्कोर नहीं किया है। इस कार को साइड इंपैक्ट क्रैश टेस्ट भी पास कर लिया है जो कि इतनी रेटिंग हासिल करने के लिए जरूरी है। ग्लोबल एनसीएपी भारतीय कारों की बिक्री सेफ्टी टेस्ट साल 2014 से करती आ रही है।
इन मॉडल पर भी मिल रहा भारी डिस्काउंट
टाटा मोटर्स अपनी नेक्सॉन, हेक्सा, टियागो, टियागो NRG, Tigor और हाल ही में लॉन्च हुई हैरियर पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट्स दे रही है। इसमें कंपनी टाटा हेक्सा पर 1.5 लाख रुपये, नेक्सन पर 85,000 रुपये, टियागो पर 70,000 रुपये, टियागो एनआरजी पर 65,000 रुपये और टिगोर पर 1.15 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
टाटा का फेस्टिवल ऑफ कार्स कैंम्पैन
फेस्टिवल ऑफ कार्स कैंम्पैन के तहत टाटा अपने नए ग्राहकों को कैश रिजर्व की भी पेशकश कर रही है। इसके अलावा कंपनी की नई कारों के लिए पुरानी कारों पर एक्सचेंज ऑफर्स की भी पेशकश कर रहे हैं। टाटा मोटर्स ने सरकारी कर्मचारियों और काउंटी के लिए हाल ही में लॉन्च हुई कारों पर विशेष स्कीम भी रखी है।
तो वहीं ग्राहकों को फाइनेंशियल असिस्टेंस प्रदान करने के लिए टाटा मोटर्स ने इस दिवाली के सीजन के लिए अपनी कारों पर 100% तक ऑन-रोड फाइनेंस और कम EMI फाइनेंस पैकेज पेश करने के लिए कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता किया है।
वाहनों की बिक्री में गिरावट
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी का यह त्योहारी सीजन को लेकर डिस्काउंट अभियान में गिरावट से थोड़ा उभरने में मदद करेगा। बता दें कि टाटा मोटर्स ने अगस्त महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 58% की गिरावट दर्ज की है। अगस्त महीने में कंपनी ने 7,316 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 17,351 यूनिट्स रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
