यहां पर आपको बीएसएनएल भारत फाइबर के नए ब्रॉडबैण्ड प्लान के बारे में बताएंगे जो कि सिर्फ 777 रुपए में मिल रहा है।
जैसा कि आप जानते हैं कि जुलाई महीने में सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने फाइबर ब्रॉडबैण्ड प्लान में कुछ बदलाव किए थे। इस दौरान बीएसएनएल ने अपने 777 रुपए वाले ब्रॉडबैण्ड प्लान को बंद करने का फैसला लिया था। इसकी जगह 849 रुपये वाले ब्रॉडबैण्ड प्लान को उतारा गया था। हालांकि, इस टेलीकॉम कंपनी ने दोनों ही प्लान को सभी सर्कल में लिस्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि BSNL ने ऐसा जियो फाइबर के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च होने की वजह से किया है। गौरतलब है कि जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है।

आपको बता दें कि बीएसएनएल के 777 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से भारत फाइबर प्लान में लिस्ट कर दिया गया है। साथ में BSNL का 849 रुपये का ब्रॉडबैण्ड प्लान भी लिस्ट है। इस प्लान में यूज़र्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 500 जीबी डेटा मिलेगा। योजना की वैधता 30 दिनों की है। 500 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र्स 2 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में दावा है कि यह प्रस्ताव प्रमोशन के तौर पर लाया गया है। यह सिर्फ 6 महीने के लिए उपलब्ध होगा।
तो वहीं प्रमोशनल ऑफर खत्म हो जाने के बाद सब्सक्राइबर्स को 849 रुपये वाले प्लान को चुनना होगा। इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 600 जीबी डेटा मिलता है। 777 रुपये का ब्रॉडबैण्ड प्लान अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर देशभर के सभी सर्कल में उपलब्ध है। बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान 16,999 रुपये प्रति माह तक के हैं। सभी प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हैं।
माना जा रहा है कि 777 रुपये के ब्रॉडबैण्ड प्लान की वापसी जियो फाइबर के लॉन्च के कारण हुई है। Jio Fiber की कीमत 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता है। यूज़र्स को 100 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications