यहां पर आपको सुब्रमण्यम स्वामी का अर्थव्यवस्था से जुड़े बयान के बारे में बताएंगे।
इस समय अर्थव्यवस्था को लेकर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बताया और अब भाजपा के ही सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया है। उन्होंने कहा है कि वृहद अर्थशास्त्र की अच्छी समझ रखने वाला व्यक्ति ही अर्थव्यवस्था को मौजूदा गिरावट से उबार सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को आज संकट प्रबंधन के लिए अनुभवी राजनेताओं और पेशेवरों की टीम की जरूरत है। पेशेवेर ऐसे हों जिनके पास राजनीतिक की अच्छी समझ हो और भारतीय विचारों पर भरोसा करने वाले अर्थशास्त्री हों।

साथ ही वे आंतरिक मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्वबैंक की लकीर के फकीर नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक रिसेट: रिगेनिंग इंडियाज एकोनामिक लिगैसी में लिखा है, अर्थव्यवस्था की जिम्मेदारी जिन्हें मिली है, उन्हें वास्तविकता का पता नहीं है। वे मीडिया को साधने और बातों में घुमाने में लगे हैं। अर्थव्यवस्था में कई गंभीर बुनियादी कमियाँ हैं और इसीलिए हमारी अर्थव्यवस्था ऐसे नरमी में पड़ी है जो 1947 के बाद कभी नहीं दिखी।
स्वामी का यह भी मानना है कि सरकारी उप समितियों में कई ऐसे सदस्य हैं, जिनके पास मात्रात्मक आर्थिक तर्कों को वृहद आर्थिक सीमाओं में लागू करने को लेकर औपचारिक प्रशिक्षण नहीं है। जैसे संकट के कारणों को चिन्हित करना, अनुकूलम उपायों की पहचान और संबद्ध पक्षों को उत्साहित करना। क्या मोदी सरकार के पास इस स्थिति से निपटने के लिए आपात नुस्खा है?
उनका कहना है कि फिलहाल ऐसा नहीं दिख रहा है। वृहत विज्ञान की मजबूत समझ जरूरी है। उन्होंने यह भी लिखा है कि मजबूत मांग के संकेत के बिना और लोगों के बीच कमजोर क्रय शक्ति को देखते हुए मुद्रास्फीति में नरमी को उपलब्धि नहीं माना जा सकता है। यह अवस्फीति का रूप है। अवस्फीति में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी आती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications