आज सप्ताह के पहले दिन ही सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज हुआ है। आज सोना और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: आज सप्ताह के पहले दिन ही सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज हुआ है। आज सोना और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला। जी हां सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद विदेशों में पीली धातु की कीमतों में आई तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपए की मजबूती के साथ 38,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी भी 975 रुपए की छलांग लगाकर 47,425 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

निवेशक सोने का रुख कर रहे
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 14.05 डॉलर की बढ़त में 1,502.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.60 डॉलर की बढ़त में 1,511.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच भूराजनीतिक तनाव बढ़ गया है। अमेरिका आरोप लगा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। इस कारण निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना चांउी की कीमत
इस हमले के बाद आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 20 फीसदी की छलांग लगाकर 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था, हालांकि बाद में यह 65 डॉलर के आसपास आ गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 17.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 38,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
8 ग्राम सोने की गिन्नी की कीमत पर स्थिर
वहीं आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,000 रुपए पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में रही तीन फीसदी की तेजी के कारण चांदी हाजिर 975 रुपए की छलांग लगाकर 47,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 1,177 रुपए उछलकर 46,937 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।
दोनों कीमती धातुओं के भाव :
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 38,570 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,400 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,425 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,937 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 960 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 970 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications