फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स की डिमांड को देखते हुए अपने डिलीवरी नेटवर्क को और बढ़ा दिया है।
फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स की डिमांड को देखते हुए अपने डिलीवरी नेटवर्क को और बढ़ा दिया है। यदि आपको अपने शहर में फ्लिपकार्ट की डिलीवरी नहीं हो पाने की वजह से ई-कॉमर्स साइट से खरीदारी करने में दिक्कत हो रही थी तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि उसने बड़े एप्लायंसेज (फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन इत्यादि) के लिए ऑफर नेटवर्क का दायरा 80 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इससे देश के लगभग सभी पिनकोड को कवर किया जा सकेगा।

कंपनी ने 29 सितंबर से शुरू होने वाले अपने बिग बिलियन डेज सेल से पहले यह घोषणा की है। फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी डिलीवरी के दायरे में 80 प्रतिशत तक वृद्धि की है।
साल 2018 में कंपनी जहां 10,660 पिनकोड में पड़ने वाले पतों पर सामान की डिलीवरी कर सकती थी, वहीं अब 19,200 पिनकोड के तहत आने वाले पतों पर सामान की डिलीवरी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में त्यौहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऑफ़लाइन सेल में सुस्ती के मद्देनजर फ्लिपकार्ट नए क्षेत्रों में पहुंच बनाने में जुटी है। उनकी कोशिश देश के सभी पिनकोड तक डिलीवरी पहुंचाने की है।
फ्लिपकार्ट की इस पहल से अब छोटे शहरों के लोग भी स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एसी आदि की खरीदारी करेंगे। फ्लिपकार्ट ने कहा है, पिछले साल भर में एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की ऑफलाइन सेल बड़े शहरों में काफी बढ़ी है। छोटे शहरों से भी इसकी मांग बढ़ रही है। इसके साथ ही देश के छोटे शहरों में आरओ, और एसी की डिमांड भी बढ़ रही है।
पिछले साल की तुलना में कंपनी ने अपने डिलीवरी नेटवर्क में 14 गुना की वृद्धि की है। इस त्योहारी सीजन में फ्लिपकार्ट की योजना देश के नए शहरों तक पहुंच बनाने की है, जिसके लिए नेटवर्क बढ़ाने की यह कवायद की जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
