यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की विलय की गई इकाइयां अगले साल 1 अप्रैल से ऑपरेशन में आएगी।
बैंकों के मर्जर लेकर एक और खबर आयी है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) की विलय की गई इकाइयां अगले साल 1 अप्रैल से ऑपरेशन में आएगी। विलय की गई इकाइयों का एक नया नाम होने की संभावना है। यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा और जिसका कुल कारोबार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा।

यूबीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक कुमार प्रधान ने कहा कि विलय प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और नई इकाई एक अप्रैल 2020 से काम करना शुरू कर देगी।
इन तीन बैंकों ने यहां एक ग्राहक बैठक की, बैंकों ने कहा कि विलय की गई इकाई में कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी। उन्होंने स्वैच्छिक खानपान योजना (वीआरएस) लाने की बात से भी इनकार किया है।
विलय की खबर के बाद कई बैंक कर्मचारी इसके विरोध में हैं। यहां तक की बैंक कर्मचारी अपना विरोध जताने के लिए हड़ताल पर भी जाने का फैसला लिया है। बैंक कर्मचारियों की 4 यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के मर्जर की घोषणा के विरोध में 25 सितंबर की मिडनाइट से 2 दिन की हड़ताल बुलाई है।
साथ ही बैंक यूनियनों ने बैंकों के एकीकरण की इस योजना के खिलाफ नवंबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी है। वहीं, कर्मचारी यूनियन बैंक कर्मियों के वेतन संशोधन की प्रक्रिया तेज करने और पांच दिन के सप्ताह की भी मांग कर रहे हैं।
सरकार ने 10 राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय कर 4 बड़े बैंक बनाने की घोषणा की है। इसके तहत यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया और ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जाएगा। इसके बाद अस्तित्व में आने वाला बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। इसी तरह सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में किया जाएगा। इलाहाबाद बैंक का विलय भारतीय बैंक में किया जाना है। आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक को यूनियन बैंक आफ इंडिया में मिलाया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications