नई दिल्ली। सेंसेक्स में शामिल 10 शीर्ष कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 50,580.35 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सबसे अधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक रहे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और आईटीसी नुकसान में रही।

एसबीआई को सबसे ज्यादा फायदा
एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 15,841.19 करोड़ रुपये बढ़कर 2,60,330.92 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 14,062.37 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 2,66,874.13 करोड़ रुपये रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,011.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,83,330.41 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 7,695.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,60,062.95 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 3,036.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,17,170.55 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 1,933.44 करोड़ रुपये बढ़कर 7,76,891.25 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
इसके विपरीत टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 21,125.9 करोड़ रुपये घटकर 8,03,516.90 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में 4,914 करोड़ रुपये की कमी आयी और यह 2,94,778.17 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,724.55 करोड़ रुपये घटकर 3,56,123.44 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 2,998.26 करोड़ रुपये घटकर 3,90,705.28 करोड़ रुपये रहा।
मार्केट कैप के हिसाब से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 403.22 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें : 20 हजार देकर लें स्विफ्ट, 1862 रु आएगी किस्त
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
