यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे राकेश और रेखा झुनझुनवाला ने 4 दिन में 483.75 करोड़ रुपए कमाए हैं।
देश के स्टॉक मार्केट के बड़े निवेशक और बि बुल राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनुझुनवाला ने सिर्फ 4 ट्रेडिंग सेशन में करोड़ों रुपए की कमाई की है। आपको बता दें कि 4 दिन में उन्होंने अपने निवेश से 483.75 करोड़ कमाए। 4 दिन में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी के पोर्टफोलियो में शामिल टाइटन के शेयर उन्हें जबरदस्त रिटर्न दिया है।

बता दें कि राकेश और रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के कुल 6968.12 करोड़ रुपये के शेयर हैं। राकेश के पास कंपनी में 5.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 5.10 करोड़ शेयर हैं। वहीं, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 1.30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.15 करोड़ शेयर हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जून तिमाही खत्म होने पर टाइटन से राकेश झुनझुनवाला को लगभग 394.74 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। वहीं, रेखा झुनझुनवाला इसी दौरान टाइटन के शेयर से 89.01 करोड़ रुपए की कमाई की। 2002-03 की बात करें तो तब राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी के 3 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर 6 करोड़ शेयर खरीदे थे। वर्तमान में, हर शेयर की कीमत 1000 रुपए से बहुत अधिक है। गुरुवार को टाइटन के शेयर ने 114.90 के स्तर पर पहुंच कर इंट्रा डे का नया रिकॉर्ड बनाया।
दरअसल, 4 सितंबर की बात करें तो टाइटन का शेयर 1037.5 रुपए पर चल रहा था। तब से अब तक टाइटन का हिस्सा 77 प्वाइंट्स की तेज के साथ 7.46% चढ़ चुका है। शेयर में तेजी 5 सितंबर के बाद आई, जब आईसीआरए ने अपने कमर्शियल पेपर प्रोग्राम को पॉजिटिव रेटिंग दी थी। ICRA ने कंपनी को 900 करोड़ के कमर्शियल पेपर के लिए A1 + रेटिंग दी थी। वहीं, 1700 करोड़ के फंड और नॉन फंड बेस्ड को भी AA + (पॉजिटिव) और A1 + (आउटस्टैंडिंग) रेटिंग दी गई थी।
इसके अलावा कंपनी के 1500 करोड़ के फिट किए गए डिपॉजिट प्रोग्राम को भी ICRA की ओर से आउटस्टैंडिंग रेटिंग दी गई। रेटिंग एजेंसी ने टाइटन की लिक्विडिटी को देखते हुए कंपनी को पॉजिटिव रेटिंग दी है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications