आज आर्थिक मुद्दों को लेकर सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।
शनिवार यानी आज आर्थिक मुद्दों को लेकर सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। दरअसल, आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर में एक प्रेस कॉफ्रेंस करने जा रही हैं। जिसको लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की अहम घोषणाएं की जाएंगी। प्रेस कॉफ्रेंस 2.30 बजे होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों के विलय से चार बड़े बैंक बनाने की घोषणा के बाद वित्त मंत्री ने शुक्रवार को सरकारी बैंकों (पीएसबी) के प्रशासन में सुधार की घोषणाएं की।
30 अगस्त को केंद्र सरकार ने सुधारों को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को 10 सरकारी बैंकों (पीएसबी) को मिलाकर चार बैंक बनाने की घोषणा की है। इसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को पंजाब नेशनल बैंक में मिला दिया गया है।
वित्तमंत्री के अनुसार केनरा बैंक और सिंडीकेट बैंक का विलय किया जाएगा, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंकिंग बैंक और कार्पोरेशन बैंक को मिलाकर एक बैंक बनाया जाएगा। इसी प्रकार से, भारतीय बैंक और इलाहाबाद बैंक को मिलाकर एक बैंक का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया और सेंटल बैंक ऑफ इंडिया बरकरार रहेगा। इस विलय प्रक्रिया के बाद देश में केवल 12 सरकारी बैंक बचेंगे, जबकि अब तक इनकी संख्या 27 थी।
इस विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा, जिसका कुल कारोबार 17.5 लाख करोड़ रुपये का होगा। वहीं, केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक को मिलाकर बनाया गया बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा, जिसका कुल कारोबार 15.20 लाख करोड़ होगा।
तो वहीं दूसरी ओर आरबीआई ने बैंकों में कर्ज को सस्ता करने के लिए लगातार रेपो दर में कटौती कर रहा है। साथ ही जीएसटी को लेकर भी इस बार होने वाली मीटिंग में कई घोषणाएं की जा सकती हैं। संभावना कि इस बार छोटे कारोबारियों को फायदा मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
