मंदी की मार हर जगह नजर आने लगी है। यह सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर में देखने को मिल रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मौजूदा तिमाही में अपने वाहन चलाने में आठ से 17 दिन तक उत्पादन बंद रखने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि बिक्री का उत्पादन के साथ समायोजन करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में कहा था कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 8 से 14 दिन तक बंद करेगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान तीन दिन अतिरिक्त उत्पादन सुरक्षित रखने का फैसला किया है। इससे पहले 9 अगस्त, 2019 को कंपनी ने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 14 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी। घरेलू वाहन कंपनी ने इसके साथ ही कहा कि वह इस महीने के अंत तक कृषि उपकरण क्षेत्र में एक से तीन दिन तक उत्पादन बंद रखेगी।
इस बारे में कंपनी ने कहा है कि 'वाहनों का पर्याप्त भंडार होने की वजह से प्रबंधन को ऐसा नहीं लगता कि इससे बाजार में उसके वाहनों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा।' इससे पहले इसी सप्ताह हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कमजोर मांग की वजह से अपने विभिन्न विनिर्माण और उत्पादन में 16 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी।
भारी वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक अशोक लेलैंड ने मांग में कमी को ध्यान में रखते हुए पांच प्लांटों में सितंबर महीने के दौरान पांच से लेकर 18 दिन तक 'नॉन वर्किंग डेज' का ऐलान किया था।
गौरतलब है कि देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भी कंपनी के वाहनों की मांग में कमी को देखते हुए सात और नौ सितंबर को गुरुग्राम और मानेसर प्लांट में उत्पादन बंद रखा था। सोलह साल बाद यह पहला मौका था जब कंपनी ने उत्पादन बंद रखा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
