आज सोना महंगा हो गया, दूसरी ओर चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है।
नई दिल्ली: आज सोना महंगा हो गया, दूसरी ओर चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी से 10 ग्राम सोने की कीमत अब 38,695 रुपये पर आ गई है। पिछले सत्र में सोने की कीमत 38,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत भी शुक्रवार को बढ़त के साथ 38,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि कल गुरूवार को सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने का मूल्य 38,775 रुपये पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में कल 10 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट को साथ एक किलो चांदी की कीमत 48,590 रुपये पर आ गई है।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को बढ़त देखी गई है। चांदी में 172 रुपये की तेजी आई है, जिससे एक किलोग्राम चांदी की कीमत 48,400 रुपये पर आ गई है। गुरुवार को चांदी 48,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत में यह बढ़त देखने को मिली है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर जानें सोने चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,505 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी। वहीं, न्यूयॉर्क में चांदी 18.17 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी। बता दें कि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। इससे एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 70.88 पर बनी हुई थी।
दिवाली से पहलेगोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग हो सकती अनिवार्य
दिवाली से पहले गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जा सकता है। इस तरह के संकेत उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने दिए हैं। जानकारी दें कि दसअसल, पासवान ने गुरुवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय को दिवाली से पहले प्राथमिकता के आधार पर गोल्ड ज्वैलरी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी देनी चाहिए। गोल्ड हॉलमार्किंग फिलहाल स्वैच्छिक है।
मंत्रालय जारी कर सकता है नोटिफिकेशन
वहीं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्किंग के लिए अधिकृत अथॉरिटी है। इसने तीन ग्रेड 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट में गोल्ड ज्वैलरी हॉलमार्किंग के लिए मानक तय किया है। हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) को जानकारी देने के बाद किसी भी तरह के अनिवार्य रेग्युलेशन लाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
