दिवाली से पहले गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जा सकता है। इस तरह के संकेत उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने दिए हैं।
नई दिल्ली: दिवाली से पहले गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जा सकता है। इस तरह के संकेत उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने दिए हैं। जानकारी दें कि दसअसल, पासवान ने गुरुवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय को दिवाली से पहले प्राथमिकता के आधार पर गोल्ड ज्वैलरी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी देनी चाहिए। गोल्ड हॉलमार्किंग फिलहाल स्वैच्छिक है।

मंत्रालय जारी कर सकता है नोटिफिकेशन
वहीं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्किंग के लिए अधिकृत अथॉरिटी है। इसने तीन ग्रेड 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट में गोल्ड ज्वैलरी हॉलमार्किंग के लिए मानक तय किया है। हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) को जानकारी देने के बाद किसी भी तरह के अनिवार्य रेग्युलेशन लाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
बता दें कि राम विलास पासवान ने कहा कि गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के लिए हमने वाणिज्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दिवाली से पहले प्राथमिकता के आधार पर इसे मंजूर कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि नया बीआईएस एक्ट, 2016 के तहत हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का प्रावधान है। नीति आयोग, बीआईएस के सीनियर अधिकारियों और वाणिज्य मंत्रालय समेत 14 अन्य विभागों के साथ मानक बनाने और लागू काने पर बुलाई गई एक बैठक में यह मामला संज्ञान में आया है।
करीब 800 हॉलमार्किंग सेंटर है देश में
देश में करीब 800 हॉलमार्किंग सेंटर हैं। केवल 40 फीसदी गोल्ड ज्वैलरी ही हॉलमार्क्ड है। आमतौर पर दिवाली के दौरान गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड बहुत अधिक होती है। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। देश में सोने की सबसे अधिक डिमांड ज्वैलरी इंडस्ट्री की तरफ से है। सालाना देश में 700-800 टन सोने का आयात होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
