आपका भी खाता अगर बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। जी हां बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर ब्याज दरों में पिछले 10 दिनों में दूसरे बार कटौती की है।
नई दिल्ली: आपका भी खाता अगर बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। जी हां बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर ब्याज दरों में पिछले 10 दिनों में दूसरे बार कटौती की है। बैंक ने यह कटौती 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की है। इस फैसले के बाद नई दरें 10 सितंबर 2019 से लागू हो जाएंगी। इससे पहले बैंक ऑफ इंडिया ने टर्म डिपोजिट पर एक सितंबर को ब्याज दरों में बदलाव किया था। आरबीआई द्वारा अगस्त में रेपो रेट में कटौती करने के बाद से ही बैंक समय-समय पर एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं।
इन बैंकों ने भी एफडी की दरों में किया बदलाव
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटेल टर्म डिपॉजिट दरों में 20 से 25 आधार अंकों और बल्क टर्म डिपॉजिट पर 10 से 20 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की थी, जो कि 10 सितंबर से लागू हो गई है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी एफडी की दरों में क्रमश: 6 और 9 सितंबर से बदलाव कर दिया है। एक साल से कम की परिपक्वता वाली शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर बैंक ऑफ इंडिया ने दरों में बदलाव नहीं किया है। बैंक ने 91 दिनों से 179 दिनों तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। अब ये जमाएं आपको 5.50 फीसद का ब्याज देगी।
वहीं सात दिन से 45 दिन की परिपक्वता वाली जमाओँ के लिए बैंक ऑफ इंडिया 4.25 फीसद सालाना ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिन की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया 5.50 फीसद ब्याज दर दे रहा है। वहीं, 180 दिनों से 269 दिनों की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया 6 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक 270 दिनों से 1 साल तक की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए 6 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें
बैंक ऑफ इंडिया की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें (2 करोड़ से कम की जमा पर)
7 दिन से 14 दिन की परिपक्वता पर- 4.25 फीसद
15 दिन से 30 दिन की परिपक्वता पर- 4.25 फीसद
31 दिन से 45 दिन की परिपक्वता पर- 4.25 फीसद
46 दिन से 90 दिन की परिपक्वता पर- 5.50 फीसद
91 दिन से 179 दिन की परिपक्वता पर- 5.50 फीसद
180 दिन से 269 दिन की परिपक्वता पर- 6 फीसद
270 दिन से 1 साल के बीच की परिपक्वता पर- 6 फीसद
एसबीआई ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव
आरबीआई ने अगस्त में रेपो रेट घटाने के बाद बैंकों को कहा था कि वो अपने रेट्स रेपो रेट के हिसाब से तय करें। ऐसे में बैंकों ने अपनी लोन की ब्याज दर घटाने के साथ ही एफडी के रेट्स भी घटा दिए हैं। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने रिटेल टर्म डिपॉजिट रेट में 20-25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट रेट में 10-20 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी, जो 10 सितंबर से लागू हो गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक ने 6 और 9 सितंबर को अपनी फिक्स्ड डिपॉडिट्स रेट में बदलाव किया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
