भारतीय स्टेट बैंक अपनी सब्सिडियरी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 4.5 प्रतिशत तक पार्ट बेचकर 3465 करोड़ रुपये जुटाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक अपनी सब्सिडियरी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 4.5 प्रतिशत तक पार्ट बेचकर 3465 करोड़ रुपये जुटाएगी। ऐसा कर एसबीआई रेगुलेटरी नॉर्म्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर शेयरहोल्डिंग कम करेगी। तो वहीं शेयर ब्रिकी प्रक्रिया में 3.5 प्रतिशत शेयर बेचने का बेस इश्यू रहेगा। साथ में 1 फीसदी तक की अतिरिक्त हिस्से की बिक्री का विकल्प रहेगा। शेयर बिक्री के लिए फ्लोर कैलकुलेटर 770 रुपये प्रति इक्व्टिी शेयर रखा गया है।

तो वहीं एसबीआई ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि बैंक SBI लाइफ इंश्योरेंस में मैक्सिमम 3.5 करोड़ वैल्यू शेयर यानी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखता है। 12 सितंबर 2019 को यह बिक्री नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स और 13 सितंबर 2019 को रिटेल इन्वेस्टर्स व ऐसे नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए होगी जो अपनी अन-अलॉटेड बिड्स को कैरी फॉरवर्ड करने का विकल्प चुनते हैं।
इस बिक्री के तहत अतिरिक्त रूप से 1 करोड़ रुपये तक यानी अतिरिक्त 1 फीसदी तक की बिक्री किए जाने का भी ऑप्शन रहेगा, लेकिन ऐसा तभी होगा जब ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन पर अमल किया जाएगा।
एसबीआई ने आगे कहा कि यह शेयर बिक्री इसलिए की जा रही है ताकि रेगुलेटरी नियमों के अनुसार बैंक की भागीदारी एसबीआई लाइफ में 25 प्रतिशत पर आ सके। आपको बता दें कि अभी कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 67.30 प्रतिशत है। इसमें से एसबीआई का हिस्सा 62.10 प्रतिशत और बीएनपी परिबास कार्डिफ का 5.20 प्रतिशत है।
कल इस खबर के आने से पहले ही एसबीआई का शेयर बीएसई पर 285.30 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 2.66 प्रतिशत ऊपर था। एसबीआई लाइफ 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 800.05 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
