खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 3.21% पहुंच गई। यह 10 महीने में सबसे ज्यादा है। खाद्य कीमतें बढ़ने से पिछले महीने खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 3.21% पहुंच गई। यह 10 महीने में सबसे ज्यादा है। खाद्य कीमतें बढ़ने से पिछले महीने खुदरा महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता महंगाई सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 3.21 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं एक महीने पहले जुलाई 2019 में यह दर 3.15 फीसदी पर थी। हालांकि बढ़ोतरी के बावजूद ताजा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सुविधाजनक दायरे के नीचे है। एक साल पहले यानी, अगस्त 2018 में खुदरा महंगाई दर 3.69 फीसदी थी।

खाद्य महंगाई दर 2.99 फीसदी
जानकारी दें कि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर अगस्त में 2.99 फीसदी रही, जो जुलाई में 2.36 फीसदी थी। हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई खुदरा महंगाई के आंकड़ों का ही इस्तेमाल करता है। महंगाई दर में बढ़ोतरी से बाजार में आरबीआई की मुख्य ब्याज दर में कटौती की उम्मीद घटेगी।
आरबीआई के लक्ष्य के दायरे में रही खुदरा महंगाई
देखा जाए तो अगस्त में खुदरा महंगाई दर में थोड़ा इजाफा हुआ लेकिन, यह अभी भी आरबीआई के लक्ष्य से नीचे है। आरबीआई का लक्ष्य रहता है कि खुदरा महंगाई दर 4% के आस-पास रहे। रिजर्व बैंक ब्याज दरें तय करते वक्त खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है। लक्ष्य से कम महंगाई दर बाजार में मांग कम होने का संकेत देती है। ऐसे में आरबीआई द्वारा ब्याज दरें घटाने की उम्मीद रहती है। खुदरा महंगाई दर 13 महीने से 4% के नीचे बनी हुई है।
जुलाई में आईआईपी ग्रोथ 4.3% रही
इसके साथ ही जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की ग्रोथ के आंकड़े भी जारी किए। आईआईपी ग्रोथ जुलाई में 4.3% रही। पिछले साल जुलाई में 6.5% और इस साल जून में 1.2% थी। महीने के आधार पर आईआईपी ग्रोथ में जोरदार तेजी आई। सालाना आधार पर देखें तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियां सुस्त रहने की वजह से आईआईपी ग्रोथ पर ज्यादा असर पड़ा। इस सेक्टर की ग्रोथ 4.2% रही। पिछले साल जुलाई में 7% थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
