गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को लॉन्च किया।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को लॉन्च किया। किसानों के लिए एनडीए सरकार की महत्वाकांक्षी पेंशन योजना का अगले तीन वर्षों के लिए 10,774 करोड़ रुपये का प्रावधान है। 18 से 40 वर्ष के बीच के छोटे और सीमांत किसान 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन प्राप्त करने के लिए इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार योजना में अब तक करीब 8.36 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इसका रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से शुरु हुआ था। यह एक स्वैच्छिक पेंशन है जिसे मासिक योगदान की आवश्यकता होती है। आपको बता दें इसके पहले मोदी सरकार ने पीमए किसान योजना की शुरुआत की थी।
प्रधानमंत्री रांची में नए झारखंड विधानसभा भवन और साहिबगंज में एक बहु-मोडल टर्मिनल का उद्घाटन करने के लिए राज्य में थे। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 'प्रधानमंत्री किसान योजना' की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में कुल 1,16,183 किसानों ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है। सितंबर 2018 में, पीएम मोदी ने रांची से 'आयुष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की थी।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ मापदंड को पूरा करना होगा। इसका लभ उसी को मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर तक खेती की जमीन है। योजना के तहत उन्हें कम से कम 20 साल और अधिकतम 42 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा। पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और खसरा-खतौनी की नकल ले जानी चाहिए।
इसके अलावा पंजीकरण के लिए 2 फोटो और बैंक की पासबुक की भी जरूरत होगी। पंजीकरण के लिए किसान को अलग से कोई भी फीस नहीं देनी होगी। अंत में पंजीकरण के दौरान किसान का किसान पेंशन यूनिक नंबर और पेंशन कार्ड बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
