आपको यहां पर बताएंगे कि पाकिस्तान में दूध की कीमत और पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है।
पाकिस्तान में रहने वाले लोग महंगाई की मार झेल ही रहे थे कि अब एक और मुसीबत आन पड़ी है। जी हां यहां पर पेट्रोल-डीजल के साथ ही दूध के दाम भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। जो कि आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने वहां पेट्रोल की कीमत 117.83 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक पहुंच गई थी और डीजल की कीमत 132.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। जबकि दूध की कीमत 140 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इस तरह से अब पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा दूध की कीमत बढ़ रही है।
पहले से बढ़ी हुई हैं रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें
जैसा कि आप जानते हैं कि पाकिस्तान में दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई थी और अब मुहर्रम के अवसर पर यह कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। देश के सबसे बड़े शहर कराची और सिंध प्रांत में दूध की कीमत एक सौ चालीस रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
पाकिस्तानी न्यूज पेपर एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार डेयरी माफिया मुहर्रम के अवसर पर दूध की बढ़ी मांग के बीच नागरिकों से लूटमार पर उतर आया है और मनमानी कीमत वसूल रहा है। मोहर्रम की 9 और 10 तारीख को लोगों के बीच बांटने के लिए दूध का शरबत, खीर आदि बनाया जाती है। बढ़ी मांग के बीच दूध विक्रेताओं ने दाम बेतहाशा बढ़ा दिए।
तेल की कीमतें कम करने के बाद भी कोई राहत नहीं
पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत देने के लिए सितंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 4.59 रुपए और 5.33 रुपए की कटौती की, लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल क्रमशः 113.24 रुपए और 127.24 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। इसके अलावा लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) की कीमत 97.52 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जिसमें कटौती के बाद सितंबर में यह 91.89 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रही है।
कैरोसीन कीमत भी आसमान पर
तो वहीं पाकिस्तान में केरोसीन तेल की कीमत 103.84 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जिसके बाद सरकार ने सितंबर महीने के लिए इसमें 4.27 रुपए की कमी की और अब यह 99.57 रुपए प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। पाकिस्तान में सीएनजी की कीमत 85.50 रुपये प्रति किलो है। पाकिस्तान में पेट्रोल उत्पादों पर 17 प्रतिशत जीएसटी लगता है। अब वहाँ पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा एक महीने बाद की जाएगी।
सरकार ने दूध की जो कीमत तय की है वह कोई ज्यादा कम नहीं है
ऐसे में दूध की जो कीमत पाकिस्तान की सरकार ने तय की, वह भी कोई कम नहीं है। सरकार ने एक लीटर दूध की कीमत 94 रुपए लीटर तय की हुई है लेकिन यह कभी भी 110 रुपए लीटर से कम पर नहीं मिलता है। अब मुहर्रम में यह एक सौ चालीस रुपये लीटर तक पहुंच गया है।
रिर्पोट के अनुसार दूध की दुकानें हर समय खुली रखने के बजाय सुबह और शाम के समय चंद घंटों के लिए ही खोली जा रही हैं। ऐसे में दूध का मिलना कोई आसान काम नहीं रह गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूध के थोक विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने दूध के दाम में कोई वृद्धि नहीं की है। मांग अधिक होने से दुकानदार इसका फायदा उठा रहे हैं, उनकी इसमें कोई गलती नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
