जानें आज के सोने और चांदी की कीमत

सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।

नई द‍िल्‍ली: सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने का मूल्य 38,775 रुपये पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, यह गिरावट रुपये में डॉलर की तुलना में मजबूती आने के कारण देखने को मिली है। जबकि कल बुधवार को सोना 200 रुपये चमककर 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चाँदी 350 रुपये की तेजी लेकर 48,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

know The Gold And Silver Price Of Todays 12th of september In India

जबक‍ि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को 24 कैरेट अर्थात 99.9 फीसद शुद्धता वाले सोने की कीमत दिल्ली में गिरावट के साथ 38,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। उन्होंने कहा कि रुपये में डॉलर की तुलना में मजबूती के कारण सोने में यह गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले 36 पैसे मजबूत होकर 71.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं सोने की तरह ही चांदी में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में आज 10 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट को साथ एक किलो चांदी की कीमत 48,590 रुपये पर आ गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा कम लिवाली किये जाने से चांदी में यह गिरावट देखने को मिली है। पटेल ने कहा कि सोने के खरीदार त्योहारी और शादियों के मौसम से पहले सोने की कीमतों में कुछ सुधार की आशा कर रहे हैं, जिस कारण मांग में बढ़ोतरी अभी नहीं देखी जा रही है।

बात करें अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तो न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोने की कीमत 1,490 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, चांदी न्यूयॉर्क 18.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी और चांदी 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+