नई दिल्ली। रिलायंस जियो के जियो फाइबर की लांचिंग के बाद एयरटेल ने बड़ा दांव चला है। एयरटेल ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा एयरटेल एक्सट्रीम में बड़ा ऑफर पेश कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह 3999 रुपये महीने पर 1जीबीपीएस की स्पीड के साथ रोज 3.3टीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉल, नेटफ्लिक्स का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, अमेजन प्राइम की 1 साल की मैम्बरशिप और जी5 के अलावा एयरटेल एक्सट्रीम एप की प्रीमियम सर्विस भी दी जाएगी। वहीं ओटीटी के अलावा एक्सट्रीम के इस प्लान में सैटेलाइट चैनल, लाइव टीवी, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के साथ क्षेत्रीय भाषाओं के कॉन्टेंट भी ऑफर में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में एयरटेल थैंक्स में मिलने वाले फायदे भी मिलेंगे।

रिलांयस जियो की जियो फाइबर को मिलेगी टक्कर
इसी महीने 5 सितंबर को जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत हुई थी। कंपनी ने 699 रुपये महीने की शुरुआती की कीमत पर अपने प्लान को लांच किया था। इसी का मुकाबला करने के लिए एयरटेल ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा एयरटेल एक्सट्रीम के तहत 3999 रुपये का प्लान लांच किया है। कंपनी को उम्मीद है कि महंगे प्लान का इस्तेमाल करने वालों के बीच इससे कंपटीशन बढ़ेगा और एयरटेल को ज्यादा ग्राहक मिल पाएंगे।
कहां मिलना शुरू हो गया है ये प्लान
एयरटेल एक्सट्रीम का यह प्लान दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में बुधवार यानी 11 सितंबर 2019 से मिलना शुरू हो गया है। यह प्लान घरों के लिए भी लिया जा सकता है। इसके अलावा छोटे ऑफिस और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिये भी यह प्लान उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही यह प्लान देश के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान एक नजर में, चुने सबसे सस्ता
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
