यहां पर आपको उत्तर प्रदेश के लिए किसानों के लिए ऐलान की गई धान खरीद नीति के बारे में बताएंगे।
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वर्ष 2019-20 के लिए अपनी धान खरीद नीति का ऐलान किया। इसके तहत सरकार ने 50 लाख टन की धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में यहां हुई राज्यसभा की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने धान खरीद नीति को अनुमोदित करते हुए सामान्य किस्म के धान को 1850 रुपये प्रति क्विंटल और 'ए 'ग्रेड के धान को 1837 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर खरीद का निर्णय लिया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि धान की छानबीन-बीन के लिए किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अतिरिक्त धनराशि चुकाई जाएगी। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-19 में 48 लाख 25 हजार टन धान खरीदा गया था। वहीं 2019-20 में 50 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की सामान्य श्रेणी का धान 1750 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड ए 'ग्रेड का धान 1770 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया था। साथ ही धान की साफ सफाई के लिए 20 रुपए प्रति क्विंटल अलग से भुगतान किया गया था। शर्मा ने बताया कि धान खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर अगले साल 28 फरवरी तक जारी रहेगी।
एक किसाना हमेशा अपनी खेती के लिए जी जान लगा देता है परिस्थिति कैसी भी हो वह दिन रात एक करके अपने मेहनत से फसल उगाता है। किसानों की इसी मेहनत को तव्वजो देनें के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम करती आ रही है। आपको बता दें कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए हमेशा तत्पर रहती है। सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को कई प्रकार की योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इन योजनाओं को लक्ष्य किसान सबल और सजग बनाना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications