एक दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार को सोना की कीमतों में तेजी देखी गई है।
नई दिल्ली: एक दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार को सोना की कीमतों में तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपये चमककर 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चाँदी 350 रुपये की तेजी लेकर 48,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। जबकि कल मंगलवार को सोना 400 रुपए लुढ़ककर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया वहीं चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.01 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर 0.74 प्रतिशत बढ़कर 18.15 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार पर धातुओं में हुई बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चढ़कर 39 हजार रुपये के स्तर को पार करते हुये 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,000 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 30,200 रुपये पर टिकी रही। चाँदी हाजिर 350 रुपये बढ़कर 48,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा 10 रुपये टूटकर 47,730 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश:1000 रुपये और 1,010 रुपये प्रति इकाई बिके।
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,170 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 39,000 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 48,350 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम = 47,730 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 1000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई=1,010 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,200 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
