निवेशक गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहे हैं। यही वजह है कि गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेट फंड) में अगस्त में 145 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ है।
नई दिल्ली: निवेशक गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहे हैं। यही वजह है कि गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेट फंड) में अगस्त में 145 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ है। इतना ही नहीं यह नौ माह में पहली बार है जब गोल्ड ईटीएफ में निवेश देखा गया है। रुपये के कमजोर पड़ने और सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। निवेश का यह बेहतर सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

गोल्ड ईटीएफ में पिछले साल नवंबर के बाद हुआ निवेश
आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2012 के बाद यह गोल्ड ईटीएफ में यह सबसे ऊंचा निवेश है। उस साल ईटीएफ में 474 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। गोल्ड ईटीएफ में मासिक के साथ-साथ सालाना आधार पर भी वृद्धि देखी गई है। जबकि
जुलाई में गोल्ड ईटीएफ से 17.66 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। जबकि अगस्त, 2018 में 45 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में 145.29 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। पिछले साल नवंबर के बाद गोल्ड ईटीएफ में निवेश हुआ है।
वहीं नवंबर, 2018 में गोल्ड ईटीएफ में 10 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इससे पहले गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर, 2016 में 20 करोड़ रुपये और मई, 2013 में पांच करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। नए निवेश से अगस्त के अंत तक गोल्ड फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 5,799 करोड़ रुपये हो गया। जुलाई के अंत तक यह 5,080 करोड़ रुपये था।
सोने का आकर्षण सुरक्षित विकल्प के रूप में बढ़ा
मॉर्निंगस्टार इंडिया के शोध प्रबंधक-निदेशक कौस्तुभ बेलापुरकर ने कहा कि कई महीनों में पहली बार है जब गोल्ड ईटीएफ में लिवाली देखी गई है। इसकी वजह सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और रुपये का कमजोर पड़ना है। इसके चलते निवेशकों के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि देश में सोने की कीमतों में तेजी की वजह से निवेशक गोल्ड ईटीएफ में और निवेश कर सकते हैं। अगस्त के अंत में सोने की कीमत 40,000 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंच गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
