खाना को स्वादिष्ट बनाने के लिए हर घर में एमडीएच मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है? कि उसी एमडीएच मसाले में बैक्टिरिया पाया गया है।
नई दिल्ली: खाना को स्वादिष्ट बनाने के लिए हर घर में एमडीएच मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है? कि उसी एमडीएच मसाले में बैक्टिरिया पाया गया है। जी हां अमेरिकी रिटेल मार्केट में एक डिस्ट्रीब्युटर को अपनी दुकान से एमडीएच मसालों के तीन लॉट को पूरी तरह से हटाना पड़ा है। दरअसल, अमेरिकी फूड रेग्युलेटर ने एमडीएच कंपनी के सांभर मसाले में 'साल्मोनेला' नाम का बैक्टिरिया पाया है। बता दें कि यूएस फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (यूएसएफडीए) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि एमडीएच के इस प्रोडक्ट को सर्टिफाइड लैब में जांच किया गया, जिस दौरान साल्मोनेला नामक बैक्टिरिया होने के बारे में पता चला है। एफडीए ने इस बारे में तब जांच करनी शुरू की जब उसे पता चला कि बाजार में कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिसमें साल्मोनेला बैक्टिरिया हैं।

ये है लक्षण
बता दें कि रिपोर्ट में आगे लिखा गया कि इस बीमारी की शुरुआती लक्षण में डायरिया, पेट में मरोड़ समेत 12 से 72 घंटे के अंदर तेज बुखार भी हो सकता है। यह करीब 4 से 7 दिनों तक के लिए रहता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए खतरा: एफडीए ने कहा कि अधिकतर मामलों में साल्मोनेलॉसिस के इलाज हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में डायरिया की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है। जानकारी दें कि पहले भी अमेरिका में एमडीएच मसालों पर सवाल उठ चुके हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि भारत में भी इस कंपनी के बेचे जाने वाले एमडीएच प्रोडक्ट्स में साल्मोनेला पाया जाता है या नहीं।
पहले भी अमेरिका में एमडीएच मसालों पर सवाल उठाया
अमेरिकी फूड नियामक ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कंपनी ने खुद संज्ञान लेते हुए प्रोडक्ट रिकॉल किया है। जानकारी के मुताबिक एमडीएच कंपनी के ये प्रोडक्ट्स उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित रिटेल स्टोर में बेचे जा रहे थे। आपको यह भी बता दें कि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब एमडीएच के मसालों में अमेरिकी फूड नियामक ने साल्मोनेला होने की शिकायत की है। साल 2016 से 2018 के बीच में इस नियामक ने करीब 20 बार एमडीएच मसालों के प्रोडक्ट्स के आयात पर प्रतिबंध लगाया चुका है।
आर-प्योर एग्रो स्पेशैलिटीज के प्रोडक्ट्स
जानकारी दें कि अमरीकी रिटेल से जिस प्रोडक्ट को सबसे अधिक रिकॉल किया गया, उसमें से सबसे अधिक आर-प्योर एग्रो स्पेशैलिटीज के थे। जबकि उत्तरी कैलिफोर्निया के रिटेल स्टोर्स में इन प्रोडक्ट्स को अमरीकी सप्लायर 'हाउस आफ स्पाइसेज' डिस्ट्रीब्यूट करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications