टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट SUV Nexon का स्पेशल एडिशन वेरिएंट Nexon KRAZ लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट SUV Nexon का स्पेशल एडिशन वेरिएंट Nexon KRAZ लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 7.57 लाख रुपये से शुरू है। यह लॉन्चिंग कंपनी ने Nexon की बिक्री 1 लाख के मार्क पर पहुंच जाने के सेलिब्रेशन के तौर पर की है। Nexon KRAZ लिमिटेड एडिशन वेरिएंट है।

यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश की गई है। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.57 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की 8.17 लाख रुपये है। Nexon KRAZ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
Nexon का दूसरा लिमिटेड एडिशन
बता दें कि टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट हेड मार्केटिंग विवेक श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यह Nexon का दूसरा लिमिटेड एडिशन है, जिसे पिछले साल पेश किए गए। KRAZ एडिशन की शानदार सफलता को देखते हुए लॉन्च किया गया है। कंपनी को विश्वास है कि KRAZ इस फेस्टिव सीजन में बड़ी संख्या में युवाओं को आकर्षित करेगी। वहीं नए अवतार में Nexon KRAZ के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को Tangerine कलर से हाइलाइट किया गया है।
इंजन
Nexon KRAZ में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन और 1.2 लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। साथ में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल एटीएम ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेगा। ब्लैक एक्सटीरियर कलर स्कीम वाली इस कार के रूफ पर सिल्वर फिनिश दी गई है। रियर व्यू मिरर, ग्रिल इन्सर्ट्स, व्हील कवर्स और KRAZ बैजिंग को tangerine कलर से हाइलाइट किया गया है।
टाटा दे रही कारों पर बंपर छूट
टाटा मोटर्स कंपनी आगामी 'फेस्टिवल सीजन' के लिए एक ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी की पांच गाड़ियों पर 1.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट ऑफर में नगद ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट ऑफर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्पेशल फाइनेंस ऑफर भी पेश किया है, जो कि 1499 रुपए प्रति लाख रुपए से शुरू होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
