इंडियन रेलवे अब ट्रेन में मिलने वाले खाने में बदलाव करने की तैयारी में है। इस बदलाव से यात्रियों को अपना मनपसंद खाना मिल पाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन रेलवे अब ट्रेन में मिलने वाले खाने में बदलाव करने की तैयारी में है। इस बदलाव से यात्रियों को अपना मनपसंद खाना मिल पाएगा। रेलवे जल्द ही नई कैटरिंग पॉलिसी लाने जा रहा है। जी हां भारतीय रेलवे यात्रियों को अच्छी फैसिलिटी देने के लिए ट्रेन में मिलने वाले खाने में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे जल्द ही नई कैटरिंग पॉलिसी लाने जा रहा है। इस पॉलिसी के तहत ट्रेन में क्लास के हिसाब से अलग-अलग खाना मिलेगा। नई कैटरिंग पॉलिसी में कॉम्बो मील्स को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खाने के न्यूनतम रेट 40 रुपये से लेकर 250 रुपये तक तय करने की तैयारी चल रही है।

ये आइटम्स मिलेंगे सिर्फ 40-50 रुपये में
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि रेलवे इस दिशा में एक पॉलिसी बना रहा है। इस पॉलिसी को शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इस पॉलिसी के तहत अगर किसी यात्री को 40-50 रुपये में खाना खाना है तो उसे पूरी-सब्जी, छोले भठूरे, राजमा चावल या कढ़ी चावल के ऑप्शन्स दिए जाएंगे।
ई-कैटरिंग के विस्तार पर लगातार कदम बढ़ा रहा रेलवे
वहीं अगर यात्रीगण पूरी थाली या खाने में ज्यादा वैरायटी चाहते हैं तो उसके लिए 200-250 रुपये तक लिए जाएंगे। दोनों ही खानों में क्वॉलिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कम पैसों में बहुत सारी वैरायटी नहीं दी जा सकती, इसलिए हर वर्ग का ध्यान रखकर इस तरह की पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। रेलवे का सीधा फोकस ई कैटरिंग या फ़ूड ऑन ऑर्डर सिस्टम को इम्प्लीमेंट करना है। रेलवे ई-कैटरिंग के विस्तार पर लगातार कदम बढ़ा रहा है जिसमें वेंडर्स जैसे डोमिनोज़ के साथ करार करना है तो वहीं ई-कैटरिंग सेवा है। उसका लक्ष्य लगभग हर स्टेशन, हर ट्रेन तक पहुंचना है। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनों का प्रोडक्शन किया जाएगा। अभी यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है।
दिसम्बर तक आ सकती है नई पॉलिसी
बता दें कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे नई कैटरिंग पॉलिसी को दिसंबर के पहले लागू कर सकती है। इस पॉलिसी को तैयार करने का काम काफी कुछ किया जा चुका है। पॉलिसी में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यात्री खाने के लिए जितना भी पैसा खर्च करे उसे निश्चित तौर पर उसका बिल मिले।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
