दक्षिण मुंबई का ताड़देव इलाका रहने के लिहाज से सबसे महंगा इलाका है।
जैसा कि आप जानते हैं कि मुंबई भारत की ग्लैमरस सिटी है यह भारत की माया नगरी भी कहलाती है। यहां पर देश के विभिन्न कोने से तो लेाग आते ही हैं साथ ही में अन्य देश के लोग भी बसते हैं। चमक-धमक से भरे इस शहर में एक ऐसा भी इलाका है जो कि देश भर में सबसे महंगा माना जाता है।

जी बिज पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार दक्षिण मुंबई का ताड़देव इलाका रहने के लिहाज से सबसे महंगा इलाका है। यहां घरों की औसत कीमत 56000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से अधिक है। प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी एनारॉक ने यह जानकारी दी है।
आपको बता दें कि एनारॉक ने देश के 10 सबसे महंगे रिहायशी क्षेत्रों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें मुंबई का ताड़देव नंबर 1 पर है। इसके बाद मुंबई का वर्ली और महालक्ष्मी क्षेत्र जो सबसे महंगे क्षेत्रों में हैं। यहां घरों की औसत कीमत 40000-41000 रुपये प्रति वर्ग फीट हैं। इस लिस्ट में दिल्ली का करोलबाग छठे नंबर पर आता है। यहां घरों की औसत कीमत 13500 रुपये प्रति वर्ग फीट है।
तो वहीं चेन्नई के अलग-अलग इलाके चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर हैं। इसमें चेन्नई का नुंगमबक्कम इलाका चौथे नंबर पर है, जहां घरों की औसत कीमत 18000 रुपये प्रति वर्ग फीट है। इसके बाद चेन्नई का ही एगमोर इलाका पांच नंबर पर है। यहां घरों की औसत कीमत 15100 रुपये प्रति वर्ग फीट है। इस लिस्ट में पुणे और गुरुग्राम के इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों की महंगाई जानकार तो यही प्रतीत होता है कि भारत में भी अमीरों और पैसे वाले लोगों की कमी नहीं है जो कि सिर्फ रहने के लिए इतने महंगे घरों में अपना पैसा खर्च करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications