वालमार्ट की स्वामित्व वाली फ़्लिपकार्ट ने अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंपनी ने देश के 700 शहरों में 27,000 किराना दुकानों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।
अमेजन के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी फ़्लिपकार्ट किराना दुकानों के साथ करार करने जा रही है। जी हां वालमार्ट की स्वामित्व वाली फ़्लिपकार्ट ने अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंपनी ने देश के 700 शहरों में 27,000 किराना दुकानों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। फ़्लिपकार्ट ने कहा है कि इससे आगामी फेस्टिव सीजन और बिग बिलियन डेज के दौरान करोड़ों नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

तो वहीं कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कदम का लक्ष्य 16 करोड़ ग्राहकों के ई-कॉमर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के साथ-साथ नए क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बनाना है। इसके अलावा कंपनी आय में वृद्धि के साथ किराना दुकानों की भी मदद करना चाहती है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट का डिलिवरी नेटवर्क पहले से ही काफी मजबूत है और देश में सभी पिन कोड पर हर रोज कम-से-कम दस लाख पार्सल की डिलीवरी करती है।
फ़्लिपकार्ट की ओर से कहा गया है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए उसने देशभर में किराना दुकानों को अपने नेटवर्क से जोड़ने का सिलसिला छह महीने पहले किया था। इससे कंपनी को टीयर -2 और टीयर -3 शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हाल में खबर आयी थी कि अमेजन अपनी रिटेल स्ट्रैटजी के तहत किराना बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। वह हजारों किराना स्टोर्स को अपने साथ प्रतिबद्धता करना चाहता है ताकि वे इसके प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामान बेचें। आपको बता दें कि अमेजन ने बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी शॉपएक्स के साथ साझेदारी की है। शॉपएक्स किराना स्टोर्स को बड़े रिटेलर्स और एफएमसीजी कंपनियों से डिजिटल तरीके से जोड़ती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
