त्योहारों का सीजन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनियां भी ग्राहकों को सेल में बंपर डिस्काउंट ऑफर देने की तैयारियों में जुटी हैं।
नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनियां भी ग्राहकों को सेल में बंपर डिस्काउंट ऑफर देने की तैयारियों में जुटी हैं। पिछले सालों की तरह इस बार भी फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए बिग बिलियन डेज सेल लेकर आ रहा है। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि उसकी अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में मोबाइल एक्सेचेंज पर प्रमुखता से जोर दिया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को पुराने मोबाइल फोन के बदले नया फोन लेने पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके अलावा सेल के दौरान ग्राहकों को एसी, फ्रिज, टीवी, मोबाइल फोन, एक्सेसरीज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के साथ ही कपड़ों, जूतों, बैग, वॉच, घरेलू उत्पाद आदि सभी प्रोडक्ट्स की खरीद पर पर भारी छूट दी जाएगी। भूल जाओ अमेजॉन और फ्लिपकार्ट, यहां से करें ऑनलाइन शॉपिंग ये भी पढ़ें
मोबाइल एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा सेल में
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यदि पुराने फोन की डिस्प्ले टूटी है या उसमें अन्य कोई खराबी है तो भी सेल के दौरान ग्राहक इसे नए फोन से बदल सकते हैं। इसके साथ ही जो मोबाइल काफी पुराने हो चुके हैं या जिन स्मार्टफोन्स को कहीं भी ऑनलाइन एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है उन्हें भी इस सेल में बेचकर नया फोन खरीदा जा सकेगा। जानकारी दें कि अभी तक फ्लिपकार्ट ने इस साल की बिग बिलियन डेज सेल की तारीख का एलान नहीं किया है। वहीं माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए यह सेल शुरू कर सकता है।
फ्लिपकार्ट ने 27 हजार किराना दुकानदारों को डिलीवरी सिस्टम से जोड़ा
बिग बिलियन डेज सेल के तहत वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट कंपनी ने भारत में 27,000 से ज्यादा किराना व्यापारियों से पार्टनरशिप की है। फ्लिपकार्ट इन किराना स्टोर्स के जरिए छोटे प्रोडक्ट्स की फास्ट और लास्ट माइल डिलिवरी कर सकेगा। जी हां कंपनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किराना दुकानदारों को जोड़ने का काम लगभग छह महीने पहले शुरू किया गया था। त्योहारी मौसम में देश भर से ग्राहकों की बढ़ी हुई मांग देखने को मिलती है और इससे हमारे किराना भागीदारों के कारोबार में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल
वहीं दूसरी ओर बता दें कि त्योहारों के सीजन में फ्लिपकार्ट की तरह देश की एक अन्य प्रमुख ई कॉमर्स कंपनी अमेजन भी अपने ग्राहकों के लिए नेवर बिफॉर ऑफर्स सेल लेकर आ रही है। अमेजन की इस सेल में भी ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कपड़े, एक्सेसरीज, जूते, वॉच, घरेलू उत्पाद आदि पर ऑफर मिलेंगे। अमेज़न इंडिया ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट और बेस्ट डील में ढेरों प्रॉडक्ट्स ऑफर किए जाते हैं। बता दें कि अमेज़न की वेबसाइट पर इस सेल का पोस्टर जारी हुआ है। सेल में ग्राहकों को एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ट से शॉपिंग करने पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
