बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 100एमबीपीए स्पीड के साथ 33जीबी डाटा मिल रहा है।
जब से रिलायंस ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर के लॉन्च की खबर दी है तब से सभी टेलीकॉम कंपनियां डर सी गई हैं और वो अपने ग्राहकों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने में लगी हैं इसीलिए वो जियो के टक्कर में कोई न कोई ऑफर प्रदान कर रही हैं। अब बात करते हैं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की, जो बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के तहत 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ टक्कर प्रदान कर रहा है।
रहेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल
जियो फाइबर के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किए जाने के बाद अब BSNL ने एक नया भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस नए प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह प्रतिदिन 33 जीबी डेटा प्रदान करता है। बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान कंपनी के लैंडलाइन सर्विस के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आ रहा है। भारत फाइबर 1,999 प्लान 100 एमबी प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड प्रदान करेगा। बता दें कि बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैण्ड के इस प्लान की इंटरनेट स्पीड प्रतिद्धंदी Jio के जियो फाइबर और एयरटेल वी-फाइबर की तुलना में कम है।
बीएसएनएल ने नहीं दी है अधिकारिक जानकारी
तो वहीं डेटा लिमिट समाप्त होने पर बीएसएनएल के 1999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में स्पीड को कम करके 4 एमबी प्रति सेकंड कर दिया जाएगा। गैजेस 360 की रिर्पोट के अनुसार भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा प्रदर्शित किया गया था, लेकिन बीएसएनएल द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ब्रॉडबैंड प्लान के कैटलॉग को अपडेट करना अभी बाकी है और ना ही अभी प्रेस विज्ञप्ति साझा की गई है।
वर्तमान में ये हैं बीएसएन ब्रॉडबैंड के प्लान
फिलहाल, बीएसएनएल के 1,277 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 750 जीबी डेटा तो वहीं 2,499 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ प्रतिदिन 40 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है। 4,499 रुपये और 5,999 रुपये वाले प्लान के साथ क्रमशः प्रति दिन 55 जीबी और 80 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, कंपनी के 9,999 रुपये वाले प्लान के साथ 100 एमबी प्रति सेकंडेंड की स्पीड से 120 जीबी डेटा दिया जाता है, डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड को 8 एमबी प्रति सेकंडेंड कर दिया जाता है।
ये हैं जियो फाइबर ब्रॉडबैंड के प्लान
जियो फाइबर के 6 प्लान हैं जिनमें ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम हैं। ब्रॉन्ज प्लान 699 रुपए से शुरु है, सिल्वर 849 रुपए से, गोल्ड प्लान 1,299 रुपए से, डायमंड प्लान 2,499 रुपए से, प्लेटिनम 3,999 रुपए से और टाइटेनियम का प्लान 8,499 रुपए से शुरु है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications