आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के खुद में विलय को यूनियन बैंक बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बैंक बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक में 17,200 करोड़ रुपये डालने की भी मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के खुद में विलय को यूनियन बैंक बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बैंक बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक में 17,200 करोड़ रुपये डालने की भी मंजूरी दे दी है। सोमवार को हुई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक में ये फैसले लिये गए। यह जानकारी बैंक ने स्वयं शेयर मार्केट को दी है।

जानकारी के अनुसार, बैंक ने कहा कि बोर्ड ने बैठक के बाद आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के यूनियन बैंक में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बैंक ने बताया कि बोर्ड ने बैठक के दौरान चालू वित्त वर्ष में बैंक में 17,200 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश की संशोधित योजना को भी मंजूरी देने का भी फैसला लिया है।
3,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर मार्केट को बताया कि इसमें से 13,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी के माध्यम से और 4,200 करोड़ रुपये अतिरिक्त टियर एक-टियर दो बांडों के जरिये डाले जाएंगे। इसके अलावा बैंक ने यह भी बताया कि उसके बोर्ड ने सरकार को तरजीही आवंटन के जरिये इक्विटी शेयर जारी कर 13,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए अन्य नियामकीय मंजूरियां हासिल की जानी हैं।
10 बैंकों के विलय की घोषणा की
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 30 अगस्त को पब्लिक सेक्टर के दस बैंकों का एकीकरण कर चार बैंक बनाने की घोषणा की थी। सरकारी घोषणा के अनुसार, पीएनबी में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा। केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय होगा। यूनियन बैंक में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय होगा। इसके साथ ही इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय होगा। सरकार ने सुचारू कामकाज के लिए बैंकों में 55,250 करोड़ रुपए का पुनर्पूंजीकरण करने का भी ऐलान किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
