टोयोटा की डीजल कार खरीदने का मन बना रहे तो अभी ही खरीद लें। जल्द ही टोयोटा अपनी डीजल कारों के दाम बढ़ाने जा रहा है।
नई दिल्ली: टोयोटा की डीजल कार खरीदने का मन बना रहे तो अभी ही खरीद लें। जल्द ही टोयोटा अपनी डीजल कारों के दाम बढ़ाने जा रहा है।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा है कि अगले साल अप्रैल से बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद उसके डीजल वाहनों के दाम 15 से 20 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। बता दें कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने यह जानकारी दी। टीकेएम जापान की वाहन कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर समूह का संयुक्त उद्यम है। ये है ऑफर : 999 रु बाइक और 99,999 रु में लग्जरी कार ये भी पढ़ें

बता दें कि कंपनी ने कहा कि उद्योग में वृद्धि के लिए जरूरी है कि दीर्घावधि के संरचनात्मक समाधान के लिए जीएसटी की दर में कटौती की जाए। टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा कि ''BS-4 से BS-6 में जाने से हमारे डीजल वाहनों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। इसके अलावा प्रतिकूल विनिमय दरों की वजह से कंपनी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। अभी तक कंपनी ने कीमतों में वृद्धि को रोका हुआ है।
पेट्रोल से ज्यादा डीजल व्हीकल्स की बिक्री
आपको बता दें कि कंपनी के ज्यादातर लोकप्रिय मॉडल मसलन इनोवा और फॉर्च्यूनर डीजल पावरट्रेन के साथ बेचे जाते हैं। वहीं जनवरी से जुलाई 2019 तक कंपनी के कुल वाहनों की बिक्री में डीजल-पेट्रोल का अनुपात 82:18 था। वहीं यदि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात की जाए, तो पेट्रोल-डीजल अनुपात 50:50 का है। राजा ने कहा कि बाजार में सुस्ती की वजह से मैन्युफैक्चरर और डीलर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई रियायतें दे रहे हैं। राजा ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री पिछले कुछ महीनों से मुश्किल समय का सामना कर रही है। लो कस्टमर सेंटिमेंट से दबाव बढ़ रहा है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर
दूसरी तरफ इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2755 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन दिया गया है जो कि 3400 Rpm पर 177 Ps की पावर और मैनुअल ट्रांसमिशन 1400-2600 Rpm पर 420 Nm का टार्क जनरेट करता है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 1600-2400 Rpm पर 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस 4×4 एसयूवी फॉर्च्यूनर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन में भी आती है। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत 27,83,000 से 33,60,000 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
