नई दिल्ली। स्विस बैंकों में भारतीयों से जुड़ी जानकारी का मिलना शुरू हो गया है। शुरुआत उन खातों की जानकारी से हुई है, जिन्होंने पकड़े जाने के डर से अपने बैंक खाते बंद करा दिए हैं। लेकिन जो जानकारी मिली हैं, उनसे उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्विस बैंक में काला धन छिपाने वालों पर शिकंजा कसने में कामयाब रहेगी। स्विट्जरलैंड ने आटोमेटिक सूचना आदान प्रदान व्यवस्था के तहत इसी महीने में सूचनाओं की पहली जिस्ट भारत को सौंप दी है। आगे से यह जानकारी हर माह भारत सरकार को मिलेगी। ऐसे में जानकारी भारत सरकार को न मिल जाए, इस डर से बहुत से लोगों ने अपने बैंक खाते स्विस बैंक में बंद करा दिए हैं।
सूचनाओं का विश्लेषण शुरू
स्विस सरकार की तरफ से जानकारी की जो पहली लिस्ट मिली है, उसका विश्लेषण किया जा रहा है। जानकारों ने उम्मीद जताई है कि इस जानकारी में इतने तथ्य हैं कि खाताधारकों की आसानी से पहचान तय की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार बैंकों और नियामकीय संस्थाओं से मिली सूचनाएं उन खातों से जुड़ी हुई हैं, जिन्होंने कार्रवाई के डर से पहले ही अपने खाते बंद करा दिया हैं।
1 दिन भी चले खाते की मिली है जानकारी
स्विट्जरलैंड की सरकार के आदेश के बाद स्विस बैंकों ने डेटा इकट्ठा किया है। बाद में यह डेटा भारत सरकार को सौंपा गया है। इन सूचनाओं में हर उस खाते में लेन देन का पूरा विवरण है, जो वर्ष 2018 में एक भी दिन सक्रिय रहे हैं। यह जानकारी इन खातों में अघोषित संपत्ति रखने वालों के खिलाफ मुकदमा तैयार करने में सहायक होगी। इसमें जमा, ट्रांसफर सहित अन्य तरह की पूरी जानकारी दी गई है।
एनआरआई बिजनसमैन से जुडे़ खाते
स्विस बैंकों से जुड़े लोगों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया है कि ये जानकारियां दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कुछ अफ्रीकी देशों और दक्षिण अमेरिकी देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों समेत व्यवसायियों से संबंधित हैं। साझा की गई जानकारियों में उन खातों की भी सूचनाएं भी शामिल हैं, जिन्हें 2018 में बंद करा दिया गया। स्विस बैंक खातों की जानकारी दूसरे देशों को मिलना शुरू होने के बाद से ढेर सारा पैसा स्विस बैंकों से निकल रहा है। इसी के तहत बहुत से लोगों ने पकड़े जाने के डर से स्विस बैंकों में अपने बैंक खाते बंद करा दिए हैं।
राजनीतिक संपर्कों वाले खातों पर खास फोकस
स्विस अधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक संपर्क रखने वाले लोगों की पहचान के लिए स्विस बैंक के आंकड़ों का विशेष रूप से विश्लेषण किया जा रहा है। ऑटोमेटिड व्यवस्था के तहत जानकारी दिए जाने से पहले स्विस प्रतिनिधिमंडल पिछले साल भारत आया था।
100 बंद खातों का ब्योरा भी मिलेगा
भारतीय लोगों के कम से कम 100 ऐसे पुराने खाते भी हैं, जिन्हें वर्ष 2018 से पहले ही बंद कराया गया था। स्विट्जरलैंड की सरकार इन खातों की जानकारियों को भी भारत के साथ जल्द ही साझा करेगी ये बैंक खाते वाहन कल पुर्जा, रसायन, वस्त्र, रीयल एस्टेट, हीरा एवं आभूषण, इस्पात आदि के कारोबार से जुड़े लोगों के हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications