आज सोमवार को सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की।
नई दिल्ली: आज सोमवार को सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की। दिल्ली सरार्फा बाजार में मांग कमजोर होने से सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस में सोने में गिरावट का रुख रहा। सोना 200 रुपए लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी 400 रुपए टूटकर 48100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

जानें विदेशों में सोना चांदी
विदेशों में सप्ताहांत की तुलना में भावों में मजबूती नजर आई। सोना सप्ताहांत के 1506.70 डालर की तुलना में 1507.01 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत था। चाँदी हाजिर 18.16 डॉलर की तुलना में 18.07 डालार प्रति औंस पर नरम थी।
वहीं स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार चौथे कारोबारी दिवस में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये टूटकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,400 रुपये पर आ गयी। जबकि पिछले सप्ताह बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 40470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर बिका था। इसकी तुलना में सोना एक हजार रुपए पिछले चार कारोबारी दिवस में टूट चुका है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने चाँदी में भारी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सप्ताह मंगलवार को चांदी 51600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी। चाँदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली हालांकि 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 1,020 और 1,030 रुपये के प्रति सिक्का रह गया।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं की आज की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,200 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 48,100 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 47,458 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 1020 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई=1,030 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,400 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications