बैंक ऑफ इंडिया के फेस्टिव ऑफर के तहत अब लोन लेने पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी, साथ ही होम लोन सस्ता मिलेगा।
कुछ ही दिनों में सभी त्योहार एक-एक कर शुरु होने वाले हैं। ऐसे में त्योहारों के आने से पहले ही बैंक अपना कस्टमर्स को तोहफा देने की तैयारी में लग गए हैं। जी हां सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया ने रिटले प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक होम लोन रियायती दर पर दे रहा है। साथ ही बैंक ने लोन प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेने का फैसला किया है।

बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सलिल कुमार स्वैन ने कहा, बैंक ने प्रोसेसिंग शुल्क की छूट दी है। साथ ही बैंक रियायती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रही है। 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.35 प्रतिशत सालाना का ब्याज लिया जाएगा। तो वहीं 30 लाख रुपये से अधिक के लोन को रेपो दर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बैंक एजुकेशन लोन को भी प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध करा रहा है।
बीओआई ने SME वेलकम की पेशकश भी शुरू की है। स्वैन ने कहा कि इसमें पांच करोड़ रुपये तक का कर्ज जमानत के मूल्य के हिसाब से रियायती दरों पर दिया जाएगा। इससे पहले पिछले महीने देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक ने होम और व्हीकल लोन सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। एसबीआई ने कहा था कि कस्टमर्स प्रोसेसिंग फीस माफी जैसे अतिरिक्त फायदों के साथ विभिन्न स्थितियों के तहत सस्ते लोन, प्री अप्रूव्ड डिजिटल लोन और ब्याज दर में बढ़ोत्तरी नहीं वाले लोन ले सकते हैं।
तो वहीं आज एसबीआई ने घोषणा की है कि 10 सितंबर से लेंडिंग रेट, एमसीएलआर और एफडी की दरों में कटौती की जाएगी। SBI ने अपने सभी टेनर में मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स-आधारित लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स (bps) की कटौती की घोषणा की है। 1 वर्ष की एमसीएलआर 8.15% p.a पर आ जाएगी। 8.25% से पी.ए. 10 सितंबर, 2019 से प्रभावी होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
