एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां एयरटेल ने भारत में 'Airtel Xstream' प्लैटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां एयरटेल ने भारत में 'Airtel Xstream' प्लैटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने ने Xstream स्टिक के साथ Xstream सेट-टॉप बॉक्स भी पेश किया है। इस सर्विस के तहत ग्राहकों को एक स्टिक मिलेगी जिसे वह अपने टीवी में लगाकर ऑनलाइन कंटेंट देख सकेंगे।

10,000 फिल्म और शो देख सकेंगे आप
बात करें अगर एयरटेल Xstream स्टिक की तो ये एक एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर बेस्ड ओवर द टॉप (ओटीटी) स्टिक है, जिसकी मदद से ग्राहक नॉन स्मार्ट टीवी को भी स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सर्विस में ऑनलाइन फिल्म से लेकर टीवी शो का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके साथ ग्राहकों को इसमें ZEE5, Hooq, Hoi Choi, Eros Now, HungamaPlay, ShemarooMe, Ultra और Curiosity Stream की ओर से 10,000 फिल्म और शो भी मिलेंगे।
मिलेगा अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन
इतना ही नहीं इसके अलावा Airtel Xstream के ग्राहकों को अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ग्राहक अपने रेगुलर टीवी पर भी गूगल प्ले-स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 के साथ वॉयस कंट्रोल वाला एक रिमोट भी दिया जाएगा।
जानें एयरटेल Xstream स्टिक की कीमत
एयरटेल Xstream की कीमत 3,999 रुपये है। एयरटेल थैंक्स प्लेटिनम और गोल्ड ग्राहकों को फ्री सेवा मिलेगी, जबकि बाकी ग्राहकों को पहले 30 दिन ये सर्विस मुफ्त में मिलेगी। इसका सालाना प्लान 999 रुपये का है। अगर आप एयरटेल Xstream स्टिक खरीदना चाहते हैं तो इसे फ्लिपकार्ट के अलावा इसे एयरटेल के रीटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
