यहां पर आपको भारत में शाओमी की सेल्स रिर्पोट के बारे में बताएंगे।
चायनीज कंपनी शाओमी ने अपनी सेल्स रिर्पोट के बारे में बताया है। स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने बताया है कि भारत में उससे पिछले पांच सालों में 10 करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कार्यकारी निदेशक मनु कुमार जैन ने कहा, 'यह हमारी शुरुआत से अब तक हमे मिले लाखों फैंस का प्यार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले ही कई कंपनियां मार्केट में मौजूद थीं। लेकिन जो मुकाम हमने हासिल किया है, वे दूर-दूर तक हमारे सामने नहीं टिकते हैं। आंतराष्ट्रीय डॉटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, यह मील का पत्थर क्यू 3 2014 से शुरू हुआ और जुलाई 2019 तक की अवधि में हासिल किया गया है। शाओमी भारत में पिछले 8 तिमाहियों से अग्रणी स्मार्टफोन ब्रैंड बना हुआ है।
बता दें कि कंपनी की रेडमी ए और रेडमी नोट सीरीज उन स्मार्टफोन्स की सीरीज में आते हैं, जो देश में काफी प्रसिद्ध हैं। जैन ने आगे कहा, 'मैं अपने 10 करोड़ स्मार्टफोन्स यूजर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और उनसे वादा करता हूं हम इसी प्रकार से बेहतर व अच्छे प्रोडक्ट लाते रहेंगे।'
तो वहीं शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने तीसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत की है। इसके बाद अब कंपनी प्रति सेकंड तीन स्मार्टफोन बना रही हैं। इस गणना से अगर देखा जाए तो 8 घंटे की एक शिफ्ट में शाओमी सालाना 2 करोड़ 40 लाख स्मार्टफोन बना रही है।
आपको बता दें कि शाओमी कंपनी कई मॉडल वाले स्मार्टफोन भारत में बिकते हैं जो लोगों के बीच काफी ज्यादा पापुलर हैं। इन फोन का लोगों ने अच्छा रिव्यू भी दिया है। शाओमी को अन्य बड़ी चायनीज कंपनियां जैसे कि ओपो, वीवो और लिनोवो टक्कर देती रहती हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
