नई दिल्ली। देश के जानेमाने वकील और राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का आज यानी रविवार को निधन हो गया। जेठमलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन 95 वर्ष की उम्र में हुआ। राम जेठमलानी अपनी उम्र के इस दौर में भी काफी सक्रिय रहते है, और अपने बयानों के चर्चित थे। आरजेडी में जाने से पहले राम जेठमलानी भाजपा में थे। वह भाजपा के टिकट पर राज्यसभा भी गए थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। राम जेठमलानी देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक थे। वह एक केस में सिर्फ पेश होने का लाखों रुपये लेते थे। आइये जानते हैं कि वह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने 2 शादियां की थीं और पत्नी के अलावा 4 बच्चे हैं।
चुनाव लड़ने के दौरान किया था संपत्ति का खुलासा
चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, राम जेठमलानी कुल 64,82,55,305 रुपये (64.82 करोड़ रुपये) संपत्ति के मालिक थे। राम जेठमलानी के 8 बैंकों में अकाउंट थे। राम जेठमलानी के पास 8.31 करोड़ रुपये नकदी के रूप में बैंकों में था। वहीं उन्होंने 47.17 करोड़ रुपये का निवेश बॉड और म्यूचुअल फंड में कर रखा था। हालांकि इतनी दौलत होने के बाद भी उनके नाम पर कोई वाहन नहीं था। राम जेठमलानी को महंगी घड़ियों का शौक था और उनके पास 1.05 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी, 3.5 लाख रुपये के कीमती रत्न और 1.37 लाख के गहने भी थे। राम जेठमलानी के हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में तीन मकान थे, जिनकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
मस्त-मौला थे राम जेठमलानी
राम जेठमलानी काफी जिंदादिली इंसान थे। सुप्रीम कोर्ट में भी इसी अंदाज में टिप्पणियां करते थे, जिस पर कोर्ट ने भी आश्चर्य जताया था। उम्र के अंतिम पड़ाव में उन्होंने वकालत को छोड़ दिया था और सामाजिक कार्यों और फिर भगवान की भक्ति में मन लगा रहे थे। अपनी वकालत के दौर में राम जेठमलानी पूरी मजबूती के साथ मुकदमों की पैरवी करते थे। एक बार उनकी जिंदादिली पर सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य भी जताया था। अगस्त 2016 में एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान तत्कालीन चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने जेठमलानी से पूछा, 'आप संन्यास कब ले रहे हैं?' इस पर राम जेठमलानी ने भी बिना पलक झपके तुरंत जवाब दिया, 'माई लोर्ड, मुझसे यह क्यों पूछ रहे हैं कि मैं कब मरने वाला हूं।' जेठमलानी का आत्मविश्वास भरा जवाब सुनकर बेंच भी मुस्कुरा उठी थी।
मोदी का भी कर चुके थे विरोध
राम जेठमलानी की भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक थे। राम जेठमलानी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा में पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम का समर्थन किया था, लेकिन विरोध में भी कभी पीछे नहीं रहे। उनका साल 2016 में भाजपा से मोहभंग हुआ था और उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए थे। एक बार उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को काला धन के मामले में धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने काले धन के मुद्दे पर भारत की मदद का भरोसा दिया था, वहीं जर्मनी के मदद के आश्वासन के बावजूद पीएम मोदी आज तक वहां नहीं गए। उन्होंने कहा था कि पहले मैं खुद मोदी का फैन था, लेकिन अब उनसे नफरत करता हूं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications