नेत्रहीनों को अब केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से खास सुविधा दे रहा है। जी हां दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद की योजना की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक और कदम उठाया है। बता दें केंद्रीय बैंक ने मोबाइल एप बनाने के लिए कंपनी का चयन किया है। रिजर्व बैंक ने छह सितंबर को बिलासपुर उच्च न्यायालय को बताया था कि इस प्रस्तावित मोबाइल एप के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के दस्तावेज में कहा गया है कि मोबाइल आधारित एप्स विकसित करने के लिए 16 निर्माताओं (वेंडर) ने दिलचस्पी दिखाई थी और अंतिम रैंकिंग में पांच कंपनियां की बची थीं। कहा गया है कि उपकरण बनाने के लिए डैफोडिल सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया है। वर्तमान में 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2,000 रुपये के बैंक नोट चलन में हैं। दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्वास्थ्य आधारित लेनदेन को सफल बनाने के लिए बैंक नोट की पहचान जरूरी है।
आपको बता दें कि नोट को पहचानने में उनकी मदद के लिए पहचान इंटाग्लियो प्रिंटिंग आधारित पहचान चिह्न दिए गए हैं। यह 100 रुपए और उसके ऊपर के नोट में हैं। यह महात्मा गांधी श्रृंखला और महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के नोटों की पहचान करने में सक्षम होगा। इसके लिए व्यक्ति को नोट को फोन के कैमरे के सामने रखकर उसकी तस्वीर खींचनी होगी।
बता दें कि यदि नोट की तस्वीर सही से ली गई होगी तो उपकरण आडियो नोटिफिकेशन के जरिये दृष्टिबाधित व्यक्ति को नोट के मूल्य के बारे में बताएंगे। अगर तस्वीर ठीक से नहीं ली गई या फिर नोट को रीड करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है तो एप फिर से कोशिश करने की सूचना देंगे। देश में दृष्टिबाधितों की संख्या लगभग 80 लाख है। आरबीआई की इस पहल से उन्हें लाभ होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
