नई दिल्ली। बीते हफ्ते सोना और चांदी का रेट धड़ाम हो गया। जहां सोने के रेट में 626 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज गई, वहीं चांदी के रेट में 570 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई। सोना और चांदी के रेट में यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में दोबारा बातचीत शुरू होने की खबरों की वजह से आई है। लेकिन हफ्ता खत्म होते-होते ट्रेड वॉर में कमी न आने के संकेत मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में एक बार फिर से सोना और चांदी का रेट बढ़ सकता है। बीते हफ्ते सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 626 रुपये घटा, वहीं सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम भी 626 रुपये घटा। इसके अलावा चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 570 रुपये तक सस्ती हुई। हालांकि चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 15 रुपये बढ़कर बंद हुई। इसी प्रकार चांदी सिक्का की लिवाली प्रति इकाई 10 रुपये बढ़ी और बिकवाली भी 10 रुपये बढ़ कर हुई। वहीं सोने की गिन्नी प्रति आठ ग्राम 200 रुपये की तेजी के साथ बंद हुई।
जानकारों की राय
जानकारों की राय है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर अभी थमता नहीं लग रहा है, ऐसे में गोल्ड और सिल्वर में भारी गिरावट की आशंका कम है। लेकिन अब दाम कितना और ऊपर जाएंगे, यह कहना कठिन है। अगर यह ट्रेड वॉर और बढ़ता है, दाम जरूर ऊपर जाएंगे, लेकिन अगर ज्यादा दाम बढ़ते हैं तो लोग इसकी खरीदारी से किनारा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दाम ज्यादा ऊपर नहीं जा पाएंगे।
रेट में आया एक हफ्ते में आया अंतर
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 626 रुपये घटा
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 626 रुपये घटा
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 570 रुपये घटा
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 15 रुपये बढ़ा
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 10 रुपये बढ़ा
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 10 रुपये बढ़ा
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 200 रुपये की तेजी
सोना और चांदी के मंगलवार के रेट
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,195 रुपये
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,025 रुपये
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 49,070 रुपये
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,840 रुपये
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 1,030 रुपये
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 1,040 रुपये
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,300 रुपये
सोना और चांदी के शनिवार के रेट
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,570 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,400 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,500 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,855 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 1040 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 1,050 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,500 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
