पीमए मोदी ने औरंगाबाद में पहली स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी का उद्घाटन किया है।
देश की पहली स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी का उद्घाटन औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है।

आपको बता दें कि यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है। पीएम मोदी ने छह मंजिल वाले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह स्मार्ट सिटी की निगरानी और प्रशासन का केंद्र होगा। उन्होंने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या हल करवाने में मदद करेगा।
महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है। सरकार इस गालियारे के जरिए देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक विकास को तेज करने की कोशिश कर रही है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे भी मोदी के साथ रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलमंड कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने मुंबई में तीन नई मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर हमारे शहरों में 21 वीं सदी का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो हम अर्थव्यवस्था को दोगुना करके 5000 अरब डॉलर करने का लक्ष्य हासिल नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखी और पूर्वी कांदिवली में बांडोगरी मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन किया।
आपको बता दें कि जब भी किसी शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील किया जाता है तो वहीं स्कूल, कॉलेज, सड़क, बिजली और पानी की पर्याप्त सुविधा प्रदान करने की योजनाएं होती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications